1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Oppo A6c : आया OPPO का नया स्मार्टफोन , 7000mAh बैटरी के साथ बजट स्मार्टफोन का बढ़िया ऑप्शन

Oppo A6c : आया OPPO का नया स्मार्टफोन , 7000mAh बैटरी के साथ बजट स्मार्टफोन का बढ़िया ऑप्शन

बाजार में बजट स्मार्टफोन की रेस में OPPO का नया स्मार्टफोन Oppo A6c बढ़िया ऑप्शन आ गया है। इसके साथ 7000mAh बैटरी का सर्पोट मिल रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Oppo A6c : बाजार में बजट स्मार्टफोन की रेस में OPPO का नया स्मार्टफोन Oppo A6c बढ़िया ऑप्शन आ गया है। इसके साथ 7000mAh बैटरी का सर्पोट मिल रहा है। वहीं कीमत की बात करें तो 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए इस मॉडल में स्मूद डिस्प्ले और 36 महीने की फ्लुएंसी प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पढ़ें :- 6500mAh की दमदार बैटरी और 44W की चार्जिंग वाली Vivo 'T5 Lite 5G' का फ्लिपकार्ट पर टीज़र जारी

कीमत
OPPO A6c 4G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,999 और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 रखी गई है।

कलर ऑप्शन
यह स्मार्टफोन Stone Brown और Feather White जैसे दो आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस मॉडल को ग्राहक ओप्पो के ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

डिस्प्ले
फोन में 6.76 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित
इससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन में स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा. फोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा।

पढ़ें :- Monsoon Phone Hacks : बारिश में पानी - नमी से फोन खराब होने से बचाएं , अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए, OPPO A6c 4G में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...