1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘मोदी जी की रणनीति एक तरह से स्लो पॉइज़निंग जो गरीबों को कर रही तबाह…’ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बड़ा हमला

‘मोदी जी की रणनीति एक तरह से स्लो पॉइज़निंग जो गरीबों को कर रही तबाह…’ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बड़ा हमला

Inflation in India : देश में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों से आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ रहा है। लोग लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। इस बीच, विपक्ष ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोल रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी की रणनीति को स्लो पॉइज़निंग करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की रणनीति गरीबों को तबाह कर रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- सीएम योगी ने दी 574 करोड़ सौगात, बोले- ‘न कर्फ्यू, न दंगा… बुलंदशहर चंगा’

खड़गे ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैंने कल ही कहा था कि ये नरेंद्र मोदी की रणनीति है। ये एक तरह से स्लो पॉइज़निंग है, जो गरीबों को तबाह कर रही है। मोदी सरकार हर दिन थोड़ी-थोड़ी कीमतें बढ़ा रही है। अगर हफ़्तेभर में कीमतें 10-12 रुपये तक बढ़ जाती हैं, तो इसका मतलब यह है कि नरेंद्र मोदी इन मुद्दों पर ध्यान नहीं देना चाहते और वे देश को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं। नरेंद्र मोदी कहते रहते हैं कि वे सबकुछ देश के लिए कर रहे हैं , लेकिन आज लोग परेशान हैं।”

चेतावनी देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, “अगर महंगाई ऐसे ही बढ़ती रही, बेरोज़गारी बढ़ती रही, फैक्ट्रियां और MSMEs बंद होती रहीं तो देश का क्या होगा? मोदी सरकार लोगों की परेशानियों को हल करने में नाकाम है। मोदी सरकार जब से आई है, तब से लगातार पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी टूरिस्ट की तरह सिर्फ विदेश घूमने में व्यस्त हैं।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...