1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bada Mangal 2026 : महाबली हनुमान को चौथे बड़ा मंगल पर इस उपाय से करें प्रसन्न ? हनुमत कृपा बरसती है

Bada Mangal 2026 : महाबली हनुमान को चौथे बड़ा मंगल पर इस उपाय से करें प्रसन्न ? हनुमत कृपा बरसती है

सनातन धर्म में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार हनुमान जी को प्रभुराम का प्रिय भक्त कहा जाता है। हनुमान जी को संकटमोचन भी ​कहा जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bada Mangal 2026 : सनातन धर्म में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार हनुमान जी को प्रभुराम का प्रिय भक्त कहा जाता है। हनुमान जी को संकटमोचन भी ​कहा जाता है। इस बार ज्येष्ठ अधिकमास चल रहा है। ज्येष्ठ मास हनुमान जी की सेवा पूजा का विशेष और मंगलकारी फल बताया गया है। इसी क्रम में आज ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल है। इस पावन दिन हनुमान जी सेवा करना और निर्बलों में अन्न और जल का दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। आइसे जानते है उन उपायों के बारे में जिसे करने पर हनुमत कृपा बरसती है।

पढ़ें :- Bada Mangal 2026 :  ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल पर करें हनुमान जी की पूजा,मारुतिनंदन को दीपदान से करें प्रसन्न ​

सनातन धर्म में पान को बहुत ज्यादा शुभ माना गया है। यही कारण है कि तमाम देवी-देवताओं की पूजा इस पान के बगैर अधूरी मानी जाती है। आज बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा में विशेष रूप से तांबूल या फिर कहें मीठा पान जरूर चढ़ाना चाहिए।

हनुमान जी की पूजा में सिंदूर का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाना विशेषफलदायी माना जाता है।

सिंदूरं रक्तवर्णं च सिंदूरतिलकप्रिये.
भक्तायन दत्तं मया देव सिंदूरं प्रतिगृह्यताम्.

बड़ा मंगल पर हनुमान जी के चित्र या मूर्ति के सामने बैठकर उनके मंत्र ‘ॐ श्री हनुमते नम:’ का अधिक से अधिक जाप करें।

पढ़ें :- Bada Mangal 2026 : 19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, 2026 ज्येष्ठ माह में 8 बड़े मंगल क्यों हैं खास?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...