सनातनधर्म में हनुमान जी पूजा का विशेष महत्व है। हनुमान जी को संकटमोचनऔर अतुलितबलधाम कहा जाता है। इस बार ज्येष्ठमाह में पड़ने वाले बड़े मंगल की संख्या 4 से बढ़कर 8 होने वाली है।
Bada Mangal 2026 : सनातनधर्म में हनुमान जी पूजा का विशेष महत्व है। हनुमान जी को संकटमोचनऔर अतुलितबलधाम कहा जाता है। इस बार ज्येष्ठमाह में पड़ने वाले बड़े मंगल की संख्या 4 से बढ़कर 8 होने वाली है। इसके पीछे का करण है कि इसबार अधिक मास यानी की पुरूषोत्म मास लग रहा है। इस बार 2 जून से ज्येष्ठ मास लग कर 29 जून तक चलेगा। यह दुर्लभ संयोग 19 वर्ष बाद बन रहा है। इस कारण इस अवधि का ज्योतिषीय और धार्मिक महत्व विशेष रूप से बढ़ जाता है।
इस दौरान कुंड़ली में मंगल और शनि देव को मजबूत करने और उनके अनिष्ट प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपाय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। आइये जानते है।
जानिए कब-कब आएगे बड़ा मंगल
1. 5 मई 2026 को पहला बड़ा मंगल
2. 12 मई 2026 को दूसरा बड़ा मंगल
3. 19 मई 2026 को तीसरा बड़ा मंगल
4. 26 मई 2026 को चौथा बड़ा मंगल
5. 2 जून 2026 को पांचवां बड़ा मंगल
6. 9 जून 2026 को छठा बड़ा मंगल
7. 16 जून 2026 को सातवां बड़ा मंगल
8. 23 जून 2026 को आठवां बड़ा मंगल
कुंडली में भौम (मंगल) को मजबूत करने के अचूक उपाययह 8 बड़े मंगल का समय कुंडली में मंगल दोष (Mangal Dosh) शांत करने, साहस बढ़ाने और प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सफलता पाने के लिए उत्तम है।
हनुमान जी को अर्पित करें चोला
8 मंगलवार हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल (चोला) चढ़ाएं। इससे मंगल के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।
बंदरों को गुड़-चना या केले खिलाएं
इन मंगलवारों पर लाल मसूर की दाल, गुड़, लाल वस्त्र, या तांबे के बर्तनों का दान करें। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा
हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का 11 या 21 बार पाठ करें या सुंदरकांड का पाठ करें। मीठा पान और बंदरों की सेवा
हनुमान जी को मीठा पान (बीड़ा) अर्पित करें और मंदिरों में बंदरों को गुड़-चना या केले खिलाएं।
हनुमान मंत्र का जाप
“ॐ हनुमते नमः” या “ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय…” मंत्र का 108 बार जाप करें।