1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Nautapa 2026 :  नौतपा से बचने के लिए कर लें तैयारी, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पीते रहें पानी

Nautapa 2026 :  नौतपा से बचने के लिए कर लें तैयारी, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पीते रहें पानी

नौतपा का नाम सुनते ही लोगों का पसीना आने लगता है। हर साल आने वाला नौतपा इस साल 2026 में 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहने वाला है। नौतपा में दौरान सूरज की गर्मी अचानक बढ़ने लगती है। इन दिनों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है और दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nautapa 2026 :  नौतपा का नाम सुनते ही लोगों का पसीना आने लगता है। हर साल आने वाला नौतपा इस साल 2026 में 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहने वाला है। नौतपा में दौरान सूरज की गर्मी अचानक बढ़ने लगती है। इन दिनों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है और दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। नौतपा उन दिनों को माना जाता है जब सूरज की किरणें सीधा धरती पर पड़ती है जिसकी वजह से गर्मी अपने चरम पर होती है। इन दिनों को सबसे मुश्किल समय माना जाता है। इसका सिर्फ वैज्ञानिक ही नहीं ज्योतिष महत्व भी है। माना जाता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब से 9 दिनों तक नौतपा कहलाता है। इस बार 25 मई से 2 जून तक नौतपा है। इन दिनों को सबसे ज्यादा गर्म दिन माना जाता है।

पढ़ें :- Nautapa 2026 : नौतपा में 9 दिन सूरज बरसाएगा आग  , जानें के नियम

लू और हीट स्ट्रोक का खतरा
नौतपा के दौरान लू और हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग लोग बीमार पड़ते हैं। तेज धूप और गर्म हवाएं शरीर का तापमान बढ़ाने का काम करती है। इसी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है।

बचाव
इस मौसम में हिहाइड्रेशन की समस्या सबसे आम है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए हर थोड़ी-थोड़ी पर पानी पीते रहना चाहिए। इसके अलावा मौसमी फलों का सेवन करें। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ जैसी चीजों को पिएं।

जरूरत न हो तो घर से बाहर 12 से 4 बजे तक न निकलें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...