1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Lionel Messi Hat Trick : लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में मारी हैट्रिक, चमत्कारी प्रदर्शन से अल्जीरिया पर अकेले पड़े भारी

Lionel Messi Hat Trick : लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में मारी हैट्रिक, चमत्कारी प्रदर्शन से अल्जीरिया पर अकेले पड़े भारी

फुटबॉल के मसीहा माने जाने वाले दिग्गज फुटबॉलर लियोन मेसी ने इतिहास रचते हुए हैट्रिक मारी। जानें माने खिलाड़ी ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए तीन लगातार गोल मारे और अर्जेंटीना (Argentina) की अल्जीरिया पर 3-0 से जीत दर्ज किया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lionel Messi Hat Trick :  फुटबॉल के मसीहा माने जाने वाले दिग्गज फुटबॉलर लियोन मेसी ने इतिहास रचते हुए हैट्रिक मारी। जानें माने खिलाड़ी ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए तीन लगातार गोल मारे और अर्जेंटीना (Argentina) की अल्जीरिया पर 3-0 से जीत दर्ज किया। इसी के साथ अर्जेटीना के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल मारने वाले इस धुरंधर ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल मारने के रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखा। अब वो जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोजे (Veteran Miroslav Klose) के साथ टॉप पोजिशन पर साथ बैठे हैं।

पढ़ें :- टीम इंडिया को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के बीच लगा बड़ा झटका, स्टार ऑल राउंडर हुईं टूर्नामेंट से बाहर

2026 वर्ल्ड कप में मेसी को गोल करने में सिर्फ 17 मिनट लगे। उन्होंने मिडफील्ड से बॉल ली, डिफेंस को पीछे हटते देखा और बॉक्स के किनारे से गेंद को कोने में डाल दिया। वहीं शानदार मैच के 61वें मिनट में मैक एलिस्टर (Mac Allister) ने दूर से जोरदार शॉट मारा। लुका जिदान (Luca Zidane) ने बॉल को रोकने में गलती की और रिबाउंड मेसी के पास आ गया। इसे उन्होंने आसानी से गोल में बदल दिया। 38 साल की उम्र में मेसी ने अपना पहला वर्ल्ड कप हैट्रिक लगाई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...