1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. समस्तीपुर में अब सड़क की कैटेगरी तय करेगी आपके मकान का टैक्स, जानें नई दरें

समस्तीपुर में अब सड़क की कैटेगरी तय करेगी आपके मकान का टैक्स, जानें नई दरें

बिहार के समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब शहर में मकानों का संपति कर (होल्डिंग टैक्स) में बढ़ोतरी कर दी गई है। नगर निगम ने नगर विकास एवं आवास विभाग की मंजूरी के बाद टैक्स की नई दरें लागू करने का निर्णय लिया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब शहर में मकानों का संपति कर (होल्डिंग टैक्स) में बढ़ोतरी कर दी गई है। नगर निगम ने नगर विकास एवं आवास विभाग की मंजूरी के बाद टैक्स की नई दरें लागू करने का निर्णय लिया है। इस नए नियम के अनुसार, अब मकान मालिकों को उनके घर के सामने मौजूद सड़क की चौड़ाई और श्रेणी के आधार पर टैक्स देना होगा।

पढ़ें :- Video- वाहन मालिक विदेश में रहते हैं, चोरी का डर था, तो क्रेन बुलवाकर Scorpio को दो मंजिला छत पर चढ़वाया

तीन श्रेणियों में बांटी गईं शहर की सड़कें

प्रशासन ने इस टैक्स को पारदर्शी बनाने के लिए शहर की सड़कों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है। जिनमें प्रधान मुख्य सड़क (Principal Main Road)मुख्य सड़क (Main Road)अन्य सड़कें (Other Roads) शामिल हैं। नई दरों के मुताबिक, प्रधान सड़कों पर स्थित घरों के लिए अधिकतम ₹65 प्रति वर्ग फीट व्यावसायिक एवं औद्योगिक पक्के भवन के आधार पर की गई है। वहीं पक्के कॉरपोरेटेड भवनों के लिए ₹43 प्रति वर्ग फीट और टीन या अन्य अस्थायी श्रेणी के भवनों के लिए ₹22 प्रति वर्ग फीट दरें निर्धारित की गई है।

इस नए नियम के अनुसार, समय पर टैक्स देने वालों को छूट मिलेगी और देरी होने पर जुर्माना भी लगेगा। इस विशेष नियम के तहत जो मकान मालिक 30 जून तक अपना होल्डिंग टैक्स जमा कर देंगे, उन्हें कुल राशि पर 5 फीसदी की रियायत मिलेगी। इसके अलावा जुलाई से सितंबर के बीच टैक्स जमा करने पर कोई छूट या अतिरिक्त जुर्माना नहीं लगेगा। वहीं 1 अक्टूबर के बाद टैक्स भुगतान करने वाले मकान मालिकों को हर महीने 1.5% की दर से विलंब शुल्क यानी जुर्माना भी देना होगा और विलंब शुल्क नहीं देने वालों से नियम के अनुसार वसूल लिया जाएगा।

पढ़ें :- केंद्र सरकार बिहार की विनाशकारी बाढ़ को “राष्ट्रीय आपदा” करे घोषित, 5 हजार करोड़ की दे विशेष वित्तीय सहायता: तेजस्वी यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...