यशराज फिल्म्स की मच-अवेटेड जासूसी थ्रिलर फिल्म अल्फा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया पर इसकी ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहीं हैं। यह YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म है।
Mumbai, Alpha Trailer Out: यशराज फिल्म्स की मच-अवेटेड जासूसी थ्रिलर फिल्म अल्फा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया पर इसकी ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहीं हैं। यह YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म है।
‘सीता जलाएगी लंका’ डायलॉग हुआ वायरल
इसके ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार और रोंगटे खड़े कर देने वाले डायलॉग से होती है। इस डायलॉग में आलिया भट्ट कहती हैं, “सीता आज लंका खुद जलाने आई है”। ट्रेलर में आलिया और शर्वरी का बेहद खतरनाक एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। दोनों अभिनेत्रियां दुश्मनों को धोते हुए नजर आ रहीं है। इस फिल्म में बॉबी देओल का मुख्य विलेन अवतार ‘फतेह’ के रूप में नजर आ रहे हैं। इस मूवी की कहानी के अनुसार बॉबी देओल ने बचपन में सीता यानी आलिया भट्ट का अपहरण किया था और उसे एक स्पाई के रूप में पाला। वहीं अनिल कपूर इस फिल्म में आलिया और शर्वरी के मेंटॉर का किरदार निभा रहे हैं। इस ट्रेलर का सबसे बड़ा आकर्षण ऋतिक रोशन का कैमियो (Surprise entry) है। YRF स्पाई यूनिवर्स के ‘कबीर’ (Hrithik Roshan) को स्क्रीन पर देखते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। उनका यह कैमियो फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर चुका है। आपको बता दे कि शिव रवैल द्वारा निर्देशित यह हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।