1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘हैवान’ से शुरू होगी ‘अक्षय कुमार’ की हैवानियत, प्रियदर्शन की साइको-थ्रिलर फिल्म का एलान

‘हैवान’ से शुरू होगी ‘अक्षय कुमार’ की हैवानियत, प्रियदर्शन की साइको-थ्रिलर फिल्म का एलान

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' टाइटल से मशहूर अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जुगलबंदी एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। काफी लंबे समय से चर्चा में चल रही इस जोड़ी की आगामी साइको-थ्रिलर फिल्म 'हैवान' का आधिकारिक एलान कर दिया गया है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ टाइटल से मशहूर अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जुगलबंदी एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। काफी लंबे समय से चर्चा में चल रही इस जोड़ी की आगामी साइको-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ का आधिकारिक एलान कर दिया गया है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

पढ़ें :- Independence Day 2026: आजादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने ऐसे दी देशवासियों को शुभकामनाएं

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर दिया सरप्राइज

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अक्षय कुमार ने एक बेहद दिलचस्प पोस्ट साझा करते हुए फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। अभिनेता ने अपने पोस्ट में लिखा, “बहुत हंसा लिया, अब कल से हैवानियत शुरू।” इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि फिल्म ‘हैवान’ का पहला लुक और टीज़र आज रात 15 जुलाई को ठीक 8:00 बजे जारी कर दिया जाएगा।

18 साल बाद दिखेगी अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी

इस साइको-थ्रिलर फिल्म में दर्शकों को काफी सरप्राइज मिलने वाले हैं क्योंकि कॉमेडी और एक्शन से दर्शकों का दिल जीतने वाले अक्षय कुमार इस फिल्म में एक खूंखार विलेन (Grey shade) के किरदार में दिखेंगे। इनके अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान एक अंधे व्यक्ति का किरदार कर रहे हैं, जो एक रिटायर्ड जज की हत्या के मामले में न्याय पाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे है। आपको बता दे कि अक्षय और सैफ की आइकॉनिक जोड़ी करीब 18 साल बाद स्क्रीन शेयर करने जा रही है।

पढ़ें :- Video Viral : सेल्फी लेने पहुंची महिला ने अभिनेत्री को जबरन किया Kiss! रेड कार्पेट पर मचा हंगामा, भड़के नेटिजन्स

ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक

सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म साल 2016 में आई सुपरस्टार ‘मोहनलाल’ की सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की हिंदी रीमेक है। आपको बता दे कि मूल फिल्म का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने ही किया था। इस हिंदी रीमेक को और खास बनाने के लिए फिल्म में मलयालम सुपरस्टार ‘मोहनलाल’ का एक विशेष कैमियो भी रखा गया है।

दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट

KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, बोमन ईरानी, असरानी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें :- Celebrity Fashion Trends: आम जिंदगी में बॉलीवुड और ग्लोबल स्टाइल का जादू
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...