1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पेपर लीक माफ़िया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा और युवाओं को खून के आंसू रुला रहा: राहुल गांधी

पेपर लीक माफ़िया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा और युवाओं को खून के आंसू रुला रहा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'Telegram Ban’-मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा। यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लटका दो। लाखों छात्र सालों से Telegram पर पढ़ते हैं - नोट्स, टेस्ट सीरीज़, डिस्कशन, तैयारी। वो सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। NEET UG री-एग्जाम 21 जून को आयोजित की जा रही है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। तीन मई को पेपर रद्द होने के बाद री-एग्जाम कराया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार ने इस बार Telegram को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। वहीं, इसको लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, क्या अगला ban WhatsApp पर लगाएंगे?

पढ़ें :- राहुल गांधी GenZ से बोले-महिला सुरक्षा की मांग कर रहे युवा सड़कों पर उतरें, बहरी सरकार तभी सुनती है, जब उस पर पड़ता है दबाव

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘Telegram Ban’-मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा। यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लटका दो। लाखों छात्र सालों से Telegram पर पढ़ते हैं – नोट्स, टेस्ट सीरीज़, डिस्कशन, तैयारी। वो सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ?

यह फूलप्रूफ भी नहीं है – यह देश का हर छात्र जानता है, और पेपर लीक माफ़िया भी। फिर अगला ban किसपर लगाएंगे? WhatsApp? परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी होगी। जेबें कैंची से काटी जाएंगी। प्रश्नपत्र वायुसेना से भेजे जाएँगे। दिखावे की कोई कमी नहीं होगी।
पर बीमारी की जड़ पर एक वार भी नहीं – क्योंकि पेपर लीक माफ़िया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा है, और युवाओं को खून के आंसू रुला रहा है।

उन्होंने आगे लिखा, मोदी जी-दिखावा छोड़िए। माफ़िया पर वार कीजिए, छात्र पर नहीं। ‘छात्रों की गूंज’ सुन लीजिए-वरना देश का युवा अपना हक़ लेना जानता है। बता दें कि, भारत सरकार ने NEET की दोबारा परीक्षा को लेकर भारत में टेलीग्राम मैसेजिंग एप के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी।

पढ़ें :- यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं, SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा और बाकी 727 नाम काट दिए गए: राहुल गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...