1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, सब-इंस्पेक्टर समेत छह लोगों की मौत और 21 घायल

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, सब-इंस्पेक्टर समेत छह लोगों की मौत और 21 घायल

Double-decker AC bus overturns in Unnao : उत्तर-प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां औरास थाना क्षेत्र में दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने उन्नाव बस हादसे पर जताया दुख, सब-इंस्पेक्टर समेत छह लोगों की मौत और 21 घायल

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त डबल-डेकर AC बस में 52 यात्री थे। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने के बाद भी 100 मीटर तक घिसती चली गई। इस दौरान चीख-पुकार मच गयी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के उत्तर प्रदेश के उन्नाव ज़िले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक डबल-डेकर AC बस पलटने से एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत छह लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुबह 5.15 बजे निभा खेड़ा गांव के पास हुआ, जब दिल्ली से बिहार जा रही बस, जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे, बेकाबू होकर पलट गई।

शुरुआती जांच के मुताबिक, ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय कथित तौर पर झपकी आ गई, जिससे उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज़ रफ़्तार में थी, तभी अचानक वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर के बाद, गाड़ी सड़क किनारे लगी रेलिंग पर अटक गई, जिससे कई यात्री खिड़कियों से बाहर गिर गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। हादसे में घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...