1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. J&K :  गुलमर्ग में रोपवे में आई तकनीकी खराबी,हवा में अटके यात्री , सेना रस्सी के सहारे उतार रही नीचे

J&K :  गुलमर्ग में रोपवे में आई तकनीकी खराबी,हवा में अटके यात्री , सेना रस्सी के सहारे उतार रही नीचे

जम्मू-कश्मीर की वादियों में पर्यटन का आनंद उठाते पर्यटकों के समाने उस समय बड़ी मुसीबत आ खड़ी हुई जब गुलमर्ग में रोपवे में तकनीकी खराबी आ गई। जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार (25 मई) को बड़ा हादसा टल गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

J&K : जम्मू-कश्मीर की वादियों में पर्यटन का आनंद उठाते पर्यटकों के समाने उस समय बड़ी मुसीबत आ खड़ी हुई जब गुलमर्ग में रोपवे में तकनीकी खराबी आ गई। जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार (25 मई) को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, गोंडोला केबल कार (Ropeway) सेवा में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण करीब 300 सैलानी हवा में ही केबल कार के डिब्बों में फंस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सैलानियों में डर का माहौल बन गया। कई लोग काफी देर तक ऊंचाई पर फंसे रहे, जिससे महिलाओं और बच्चों में घबराहट बढ़ गई। इस घटना की कई वीडियोज और तस्वीरें भी सामने आईं हैं।

पढ़ें :- देश के संविधान व जनता की आवाज़ पर हमला करने वाले इन चार लोगों को सज़ा दिलाकर रहेंगे, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी

रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही सेना की 9 राज राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और नागरिक प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षा के साथ नीचे उतारने का काम शुरू किया गया। राहत कार्य की निगरानी तंगमर्ग के एसडीएम और तहसीलदार भी कर रहे हैं।

घटना के बाद तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम गोंडोला सेवा में आई खराबी के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही सेवा को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

गुलमर्ग रोपवे
दुनिया के सबसे ऊंचे और लंबे केबल कार सिस्टम्स में से एक है। यह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग को अफरवात पीक से जोड़ता है। इसमें कुल 108 केबिन कार हैं। एक बार में एक केबल कार में 6 लोग बैठ सकते हैं।

पढ़ें :- प्रियंका गांधी, बोलीं- सांसदों को पीट रही है पुलिस, पुलिसकर्मियों ने हमें जमीन पर पटक दिया
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...