1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतीक यादव की तेरहवीं में भावुक हुईं अपर्णा यादव, ‘प्रतीक भैया अमर रहें’ के नारों पर छलक पड़े आंसू, मुख्यमंत्री योगी भी पहुंचे…

प्रतीक यादव की तेरहवीं में भावुक हुईं अपर्णा यादव, ‘प्रतीक भैया अमर रहें’ के नारों पर छलक पड़े आंसू, मुख्यमंत्री योगी भी पहुंचे…

अपर्णा यादव के पति और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की तेरहवीं सोमवार को लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित की गई। इस दौरान परिवार, राजनीतिक हस्तियां और बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कार्यक्रम में अपर्णा यादव खुद लोगों के बीच पहुंचीं और पूड़ियां बांटती नजर आईं। इसी दौरान जब वहां मौजूद लोगों ने “प्रतीक भैया अमर रहें” के नारे लगाए..

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ: अपर्णा यादव के पति और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की तेरहवीं सोमवार को लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित की गई। इस दौरान परिवार, राजनीतिक हस्तियां और बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कार्यक्रम में अपर्णा यादव खुद लोगों के बीच पहुंचीं और पूड़ियां बांटती नजर आईं। इसी दौरान जब वहां मौजूद लोगों ने “प्रतीक भैया अमर रहें” के नारे लगाए, तो अपर्णा भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया और फिर अंदर चली गईं।

पढ़ें :- कानपुर गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट व को-पायलट दोनों पायलट की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

तेरहवीं कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपर्णा यादव को सांत्वना दी। इसके अलावा अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, डिंपल यादव समेत यादव परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी लोगों के बीच पूड़ियां बांटीं। वहीं लोकगायिका मालिनी अवस्थी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर पूरे कार्यक्रम के दौरान रामधुन बजती रही। शहर के कई इलाकों में प्रतीक यादव की याद में शोक संदेश वाले होर्डिंग भी लगाए गए हैं। गौरतलब है कि 13 मई की सुबह 38 वर्षीय प्रतीक यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 14 मई को लखनऊ के बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। बाद में 16 मई को हरिद्वार के वीवीआईपी घाट पर उनकी अस्थियां विसर्जित की गईं।

पढ़ें :- लखनऊ में भारी पुलिस बल के बीच 200 भैंसें पकड़ीं, हमले के बाद नगर निगम ने की कार्रवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...