1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Heatstroke and Dehydration : लू और डिहाइड्रेशन से बचाए दादी अम्मा का देसी नुस्खा , गर्मी में रहेंगे कूल

Heatstroke and Dehydration : लू और डिहाइड्रेशन से बचाए दादी अम्मा का देसी नुस्खा , गर्मी में रहेंगे कूल

परिवार में दादी-नानी के पारंपरिक देसी नुस्खे घर के डाक्टर का रोल निभाते हैं।वर्षों पहले जब परिवार में किसी को छोटी मोटी बीमारी हो जाती थी तो घर में झटपट उसका इलाज हो जाता था। घर की रसोई में रखें पारंपरिक मसाले लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं में रामबाण साबित हो जाते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Heatstroke and Dehydration : परिवार में दादी-नानी के पारंपरिक देसी नुस्खे घर के डाक्टर का रोल निभाते हैं।वर्षों पहले जब परिवार में किसी को छोटी मोटी बीमारी हो जाती थी तो घर में झटपट उसका इलाज हो जाता था। घर की रसोई में रखें पारंपरिक मसाले लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं में रामबाण साबित हो जाते हैं।

पढ़ें :- 15 मिनट तक सांस रोका, आंखों से निकले आंसू... एक्शन हीरो विद्युत जामवाल का वीडियो देख हैरान हुए लोग

आम  पन्ना : कच्चे आम को उबालकर, उसका पल्प निकालें। इसमें भुना जीरा, काला नमक, पुदीना और गुड़ मिलाकर पिएं। यह लू का सबसे अचूक इलाज है।

प्याज रस : धूप में निकलने से पहले थोड़ा सा प्याज का रस पी लें। यदि लू लग गई हो, तो प्याज के रस को कानों के पीछे और पैर के तलवों पर मलने से बुखार तुरंत कम होता है।

छाछ  : दही में भुना जीरा, पुदीना और सेंधा नमक मिलाकर छाछ बनाएं। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को तुरंत पूरा करता है।

सत्तू  शरबत : जौ या चने के सत्तू को पानी, भुने जीरे और नमक के साथ मिलाकर पिएं। यह पेट को ठंडा रखता है और लू से बचाता है।

पढ़ें :- यूपी में अब मिनटों में पता चलेगी दवा की असली कीमत, नहीं चलेगी डकैती, 1 नवंबर से ये व्यवस्था होगी लागू!

बेल  शरबत : बेल का गूदा निकालकर पानी में मैश करें और छानकर पिएं। यह भीषण गर्मी में भी पेट की गर्मी को शांत रखता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...