1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. चीन में बैठे भारतीय डॉक्टर ने हैदराबाद में की रोबोटिक सर्जरी, 3000 KM दूर से किया सफल ऑपरेशन

चीन में बैठे भारतीय डॉक्टर ने हैदराबाद में की रोबोटिक सर्जरी, 3000 KM दूर से किया सफल ऑपरेशन

भारत और चीन के बीच मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने चीन के वुहान शहर में बैठकर हैदराबाद में मौजूद एक मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी की। करीब 3 हजार किलोमीटर दूर से की गई इस सर्जरी को हेल्थकेयर और टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है...

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने चीन के वुहान शहर में बैठकर हैदराबाद में मौजूद एक मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी की। करीब 3 हजार किलोमीटर दूर से की गई इस सर्जरी को हेल्थकेयर और टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है।

पढ़ें :- ह्यूमैनॉइड रोबोट्स ने कीं दो सफल सर्जरी, इस देश के इंजीनियरों और सर्जनों का बड़ा कारनामा

रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्जरी शुरू होने से पहले वुहान और हैदराबाद के डॉक्टरों ने ऑनलाइन मरीज की मेडिकल रिपोर्ट की समीक्षा की और ऑपरेशन का पूरा प्लान तैयार किया। इसके बाद हैदराबाद की मेडिकल टीम ने मरीज को एनेस्थीसिया देकर ऑपरेशन थिएटर में रोबोटिक सिस्टम सेट किया।

सर्जरी के दौरान हाई-डेफिनिशन 3D कैमरे और एडवांस रोबोटिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। वुहान के टोंगजी हॉस्पिटल में मौजूद डॉ. गौस ने एक विशेष कंसोल से रोबोटिक आर्म्स को कंट्रोल किया और रियल टाइम 3D विजुअल्स के जरिए ऑपरेशन पूरा किया।

रिपोर्ट के अनुसार 5G नेटवर्क की मदद से सर्जरी से जुड़े निर्देश सिर्फ 200 मिलीसेकेंड में ट्रांसमिट हो रहे थे, जिससे रोबोटिक आर्म्स डॉक्टर के हाथों की हरकत को तुरंत दोहरा पा रहे थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हैदराबाद में डॉक्टरों की टीम पूरे समय मौजूद रही।

यह सर्जरी इंटरनेशनल हेपेटो-पैंक्रियाटो-बिलियरी एसोसिएशन के चीनी चैप्टर की 10वीं कांग्रेस के दौरान दिखाई गई 26 सर्जरी में शामिल थी। इसमें कई देशों के डॉक्टरों ने लाइव इंटरनेशनल रिमोट सर्जरी में हिस्सा लिया। वहीं, भारत में चीन दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने भी इस उपलब्धि की तारीफ करते हुए एक्स में पोस्ट करते हुए कहा कि यह तकनीक सीमाओं से परे जाकर लोगों की जिंदगी बचाने में मदद कर सकती है।

पढ़ें :- VIDEO: हैदराबाद में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, खुलेआम मास्टरबेट करते दिखा युवक, युवती ने परेशान करने वाला अनुभव किया साझा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...