1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. यूपी में प्रेमी संग मिलकर ​पत्नि ने पति को, चारपाई में बांधकर लगाई आग

यूपी में प्रेमी संग मिलकर ​पत्नि ने पति को, चारपाई में बांधकर लगाई आग

पत्नी पूजा गौतम और उसके कथित प्रेमी फिरोज ने मिलकर चारपाई से बांधा और फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। घटना के दौरान युवक की चीखें... पूजा और फिरोज के बीच लंबे समय से संबंध थे.

By Harsh 
Updated Date

डुमरियागंज : सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज के रेहरा गांव में एक युवक को कथित तौर पर उसकी पत्नी और उसके मुस्लिम प्रेमी ने जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पढ़ें :- UP Board Time Table 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा

घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय लालजी गौतम के रूप में हुई है। पीड़ित के पिता घम्मल प्रसाद गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि लालजी की पत्नी पूजा गौतम और उसके कथित प्रेमी फिरोज ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि दोनों ने पहले लालजी को चारपाई से बांधा और फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। घटना के दौरान युवक की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे लालजी को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि पूजा और फिरोज के बीच लंबे समय से संबंध थे और इसी वजह से दोनों ने मिलकर लालजी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। बताया जा रहा है कि फिरोज का महिला के घर आना-जाना भी लगा रहता था। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...