1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. VIDEO: हैदराबाद में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, खुलेआम मास्टरबेट करते दिखा युवक, युवती ने परेशान करने वाला अनुभव किया साझा

VIDEO: हैदराबाद में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, खुलेआम मास्टरबेट करते दिखा युवक, युवती ने परेशान करने वाला अनुभव किया साझा

हैदराबाद से एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर आउटर रिंग रोड पर बने साइकलिंग ट्रैक (Cycling Track) पर एक युवक खुलेआम मास्टरबेट (Openly Masturbating) करते हुए दिखा। इस घटना के बारे में एक महिला ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह ऐसा तब कर रहा था, जब वहां पर बहुत सारे लोग मौजूद थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। हैदराबाद से एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर आउटर रिंग रोड पर बने साइकलिंग ट्रैक (Cycling Track) पर एक युवक खुलेआम मास्टरबेट (Openly Masturbating) करते हुए दिखा। इस घटना के बारे में एक महिला ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह ऐसा तब कर रहा था, जब वहां पर बहुत सारे लोग मौजूद थे।

पढ़ें :- SRH vs DC Live : आज हैदराबाद और दिल्ली के बीच होगी भिड़ंत, जानें - कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

हैदराबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पर एक महिला ने परेशान करने वाला अनुभव साझा करते हुए बताया कि सोमवार सुबह जब वह जॉगिंग करने के लिए आउटर रिंग रोड़ (Outer Ring Road) पहुंची, तो वहां पर एक युवक खुलेआम मास्टरबेट (Openly Masturbating) कर रहा था। महिला के अनुसार यह घटना सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट की है। वह ऐसा तब कर रहा था, जब वहां पर काफी लोग मौजूद थे।

सोशल मीडिया साइट पर साझा किए गए इस वीडियो में महिला ने पूरी घटना को साझा किया। उन्होंने कहा कि वहां पर कई लोग मौजूद हैं इसके बाद भी वह ऐसी हरकत कर रहा था। काश मेरा कैमरा ऑन होता ताकि मैं उसका चेहरा कैमरे में कैद कर पाती।”

महिला ने इस घटना के बारे में बताते हुए आगे कहा कि जैसे ही मैंने उसके ऊपर चिल्लाया और उसके पास जाने की कोशिश की। वह वहां से भागने लगा। मैंने उसका पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह वहां से निकल गया। महिला ने आगे कहा कि इस घटना ने उसके मन में एक डर पैदा कर दिया है। वैसे भी समाज में हो रही घटनाओं को देखते हुए वह केवल सुबह रोशनी होने के बाद ही जॉगिंग करने जाती है लेकिन इस घटना ने इस समय को भी असुरक्षित महसूस करवा दिया है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने और महिला की शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने भी आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर रमेश रेड्डी (Police Commissioner Ramesh Reddy) ने कहा कि हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police)  की कई टीमें आरोपी व्यक्ति की तलाश कर रही हैं। सभी नागरिकों से अपील है कि अगर कहीं भी आप ऐसी घटना देखते हैं, तो तुरंत ही डायल 100 पर कॉल करें। क्योंकि समय से शिकायत करने से आरोपी को पकड़ने में मदद मिलती है। हालांकि हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police)ने इस मामले में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...