1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. थाना प्रभारी की चेतावनी:- अगर बहन बेटी की तरफ बुरी नजर से देखा तो चौराहे से पीटता हुआ ले जाऊँगा, वीडियो वायरल

थाना प्रभारी की चेतावनी:- अगर बहन बेटी की तरफ बुरी नजर से देखा तो चौराहे से पीटता हुआ ले जाऊँगा, वीडियो वायरल

कुंदरकी थाना प्रभारी हमवीर सिंह का ये कड़क अंदाज वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. थाना कुंदरकी पुलिस द्वारा गांव जलालपुर खास में लोगों के साथ जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद:- मुरादाबाद पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक थाना प्रभारी द्वारा महिलाओं लड़कियों के साथ छेड़खानी अभद्रता करने वाले शोहदों को कड़क अंदाज में खुले मंच से चेतावनी देते हुए कहां कि ऐसे लोगों को चौराहे से पीटते हुए ले जाने की बात कही जा रही है. वीडियो मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र में आयोजित जन चौपाल का है. पुलिस द्वारा हर थाना क्षेत्र में लोगों के साथ जनचौपाल के माध्यम से संवाद किया जा रहा है.

पढ़ें :- बाढ़ और बारिश ने मचाया कोहराम, यूपी-बिहार में गंगा का रौद्र रूप, मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जनपद मुरादाबाद पुलिस मनचलों शोहदों के प्रति कितनी सख्त है कुंदरकी थाना प्रभारी हमवीर सिंह का ये कड़क अंदाज वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. थाना कुंदरकी पुलिस द्वारा गांव जलालपुर खास में लोगों के साथ जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था. बड़ी संख्या में गांव के लोग जन चौपाल शामिल हुए लोगों और पुलिस के बीच कई मुद्दों पर संवाद भी हुआ.

जन चौपाल, संवाद कार्यक्रम में जब थाना प्रभारी कुंदरकी हमवीर सिंह ने उपस्थित लोगों के सामने बोलना शुरू किया तो उन्होंने महिलाओं बहन बेटियों के साथ छेड़खानी और अभद्रता करने वाले शोहदों को बड़े ही कड़क अंदाज में चेतावनी देते हुए कहां कि अगर किसी ने मेरी बहन बेटी की तरफ बुरी नजर से देख लिया या बदतमीजी कर दी तो चौराहे से पीटते हुए ले जाऊंगा और इस मामले में किसी दलाल या किसी की सिफारिश नहीं मानने वाला. बहन बेटी सबके हैं मेरे भी हैं, उस बहन बेटी पर क्या बीतती होगी उसके माता पिता पर क्या बीतती है सब जानते हैं. ये बात हर व्यक्ति के कानों तक पहुंच जाये मैं समझौता नहीं मानूंगा, कोई सोर्स सिफारिश कोई दलाली नहीं मानूंगा. बिल्कुल बख्शीश नहीं करने वाला मैं ठोक के पीटके जेल भेजूंगा. जिसपर लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन भी किया.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- VIDEO : बिना कपड़ों के छात्राओं संग बांध के पानी में अठखेलियां करता प्रिंसिपल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड, पुलिस जांच शुरू

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...