1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दो धड़ो में बटी सपा, पीडीए सम्म्मेलन में नही बुलाई गई सांसद रुचि वीरा हुए खफा, कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष से करूंगी शिकायत

दो धड़ो में बटी सपा, पीडीए सम्म्मेलन में नही बुलाई गई सांसद रुचि वीरा हुए खफा, कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष से करूंगी शिकायत

देर शाम मुरादाबाद में आयोजित बड़े पीडीए सम्म्मेलन में जहां राज्यसभा सांसद जावेद अली, पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन, पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक कमाल अख्तर, विधायक नासिर कुरैशी सहित अन्य सपा के नेता मंच पर मौजूद थे.

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद :- 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव समय से पहले होने की सुबगुहाट को देखते हुए सपा ने पीडीए सम्मेलन करने शुरू कर दिए है. मुरादाबाद में रविवार की रात को जमा मस्जिद पुल पार कर ताजपुर में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया. लेकिन देखने वाली बात यह रही की इस सम्मेलन में मौजूदा सपा सांसद रूचि वीरा को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया. इस को लेकर सांसद ने अपनी नाराजगी जताई है.

पढ़ें :- अखिलेश यादव फर्जी PDA की बात न करें, इनकी सरकार में सबसे ज्यादा पिछड़े और दलितों पर हुआ था अत्याचार: केशव मौर्य

पीडीए कार्यक्रम में सपा के राज्यसभा सांसद, पूर्व सांसद व विधायक रहे मौजूद :-

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भले ही पीडीए को लेकर कितना ही गुणगान क्यों न करते हो, लेकिन मुरादाबाद में सपा दो धड़ो में बट गई है. देर शाम मुरादाबाद में आयोजित बड़े पीडीए सम्म्मेलन में जहां राज्यसभा सांसद जावेद अली, पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन, पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक कमाल अख्तर, विधायक नासिर कुरैशी सहित अन्य सपा के नेता मंच पर मौजूद थे. लेकिन मुरादाबाद से सांसद रुचि वीरा को इस सम्मेलन से दूर रखा गया. उन्हें इसकी कोई जानकारी तक नही दी गई.

सांसद ने कहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करूंगी शिकायत :-

पीडीए सम्मेलन में सांसद रूचि वीरा को नहीं बुलाने पर   नाराजगी तो जताई ही है. वही इसकी शिकायत अखिलेश यादव से करने की बात भी की है. रुचि वीरा अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा उन्हें दरकिनार करने से हताश भी नजर आई है. वह बोली कि इससे पार्टी को नुकसान होगा विधानसभा चुनाव आने वाले है. और यह कौन व्यक्ति है जो इस तरह के काम करके पार्टी को नुकसान पहुचाने में लगा है. ये सोचने वाली बात है. यह लोग वर्तमान सांसद को सूचना तक नही दे रहे है. जबकि वो मुरादाबाद में ही मोजूद है.

पढ़ें :- मुस्लिम पति पत्नी ने हिन्दू महिला को घर में बंधक बनाकर जबरन कराया धर्म परिवर्तन, मौलवी ने निकाह पढ़ने से किया इंकार, पति पत्नी गिरफ्तार

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...