बिहार का चुनाव हो या पश्चिम बंगाल का चुनाव हुए हो, ये उसी रुपये से चुनाव जीतते है और उसी से विधायक खरीदते है और सरकारों को तोड़ने का काम करते है.
मुरादाबाद:- छोटे लोहिया एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती पर ब्राह्मण को एक जुट करने के लिए एक सम्मेलन सपा की तरफ से मुरादाबाद में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सपा सांसद सनातन पांडेय में मंच से मुख्यमंत्री योगी पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहां की राम मंदिर में जो चोरी हुई है वह सब माल योगी हेलीकाप्टर से अयोध्या से लखनऊ लेकर आते थे. ये जो इतनी बड़ी चोरी हुई है, ये पहले कहते थे में ऐसी चोरी करता हूं जिसको भगवान नहीं जानते.
सपा सांसद ने क्या क्या आरोप लगाए मुख्यमंत्री योगी पर :-
5 अगस्त को लखनऊ में छोटे लोहिया एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती पर भव्य कार्यक्रम के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सपा के बलिया से चर्चित सांसद सनातन पांडे ने मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि योगी जी जब से मुख्यमंत्री है सबसे ज्यादा बार वो अयोध्या की धरती पर गए है. आप लोग चाहे तो सूचना के अधिकार के तहत सरकार से मांग भी सकते है. अब सवाल ये है कि वो क्या करने जाते थे क्या वो निर्माण कार्य देखने जाते थे. अब तो खुलासा हो गया है, जब भी कही चुनाव होता है, तो वो हेलिकॉप्टर से जाते है. सुरक्षा दायरे के चलते कोई कुछ देख तो नही सकता और हेलीकॉप्टर की चेंकिंग भी नही होती तो हमे लग रहा है. ये जो राममंदिर में इतनी बड़ी चोरी हुई है, हमे विश्वास हो गया है कि राममंदिर चोरी का पूरा माल अयोध्या से लेकर लखनऊ आये और उसी पैसे को चुनाव में लगाने का काम किया है. बिहार का चुनाव हो या पश्चिम बंगाल का चुनाव हुए हो, ये उसी रुपये से चुनाव जीतते है और उसी से विधायक खरीदते है और सरकारों को तोड़ने का काम करते है. ये लोग बहुत चालाक किस्म के है. इस देश को योगी नही चला रहे है मोदी और अमित शाह चला रहे है और देश को बेचने का काम अंबानी और अडानी कर रहे है. दरअसल सनातन पांडे आज मुरादाबाद में आयोजित ब्राह्मणों के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे.वो इतने भर से नही रुके मुख्यमंत्री योगी के पश्चिमी उत्तर दौरों को लेकर कहा कि वो इसलिए घूम रहे है जिससे की यूपी के चार हिस्से करके भाजपा लंबे समय तक राज करती रहे.
सुशील कुमार सिंह
मुरादाबाद