1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ब्रिगेडियर बनकर कैंट में घूम रहा था युवक, फर्जी आईडी और नकली एनएसजी कमांडो के साथ दबोचा गया

ब्रिगेडियर बनकर कैंट में घूम रहा था युवक, फर्जी आईडी और नकली एनएसजी कमांडो के साथ दबोचा गया

शाहजहांपुर में सेना के संवेदनशील कैंट क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 वर्षीय युवक खुद को ब्रिगेडियर बताकर सेना की वर्दी में घूमता मिला। उसके साथ एनएसजी कमांडो…

By Harsh Gautam 
Updated Date

शाहजहांपुर:  शाहजहांपुर में सेना के संवेदनशील कैंट क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 वर्षीय युवक खुद को ब्रिगेडियर बताकर सेना की वर्दी में घूमता मिला। उसके साथ एनएसजी कमांडो की वर्दी पहने दो युवक और एक ड्राइवर भी मौजूद था। संदेह होने पर मिलिट्री पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले विनय कटियार, मैं प्रधानमंत्री से संपर्क में हूं, चंपत राय जेल जाएंगे...

जानकारी के मुताबिक, आरोपी आर्यन वर्मा सेना का झंडा लगी हैरियर कार से शहीद संग्रहालय पहुंचा था। उसकी गतिविधियां पहले से ही पूर्व सैनिकों और कैंट क्षेत्र के कर्मचारियों के निशाने पर थीं। कई बार उसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की वर्दी में घूमते देखा गया था, जिसके बाद सेना को इसकी सूचना दी गई थी।

शुक्रवार को एक कार्यक्रम के बहाने उसे शहीद संग्रहालय बुलाया गया। जैसे ही वह वहां पहुंचा, मिलिट्री पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से फर्जी सेना का पहचान पत्र, नकली पिस्टल और ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला बैटन बरामद हुआ।

पूछताछ में सामने आया कि आर्यन इंटरमीडिएट पास है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जांच में पता चला कि उसने दिल्ली से ब्रिगेडियर की वर्दी खरीदी थी और कई बार सैन्य अधिकारी बनकर इलाके में घूम चुका था। उसके घर पर भी ब्रिगेडियर नाम की नेम प्लेट लगी मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना की विशेष इंटेलिजेंस टीम जांच में जुट गई है। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है और पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- राम मंदिर दान घोटाले में नया मोड़... बैंक ने तीन महीने पहले ही जताई थी गड़बड़ी की आशंका, गायब CCTV और चाबियों ने बढ़ाए सवाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...