UP Elections 2026 : बिहार की तर्ज पर अब यूपी में भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलने जा रही है। जिसके तहत सरकार प्रदेश में गरीब महिलाओं को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की योजना बना रही है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित तौर पर इस योजना के तहत चुनाव से पहले महिलाओं को 20-20 हजार रुपये दिये जाएंगे। बाकी 10-10 हजार रुपये की तीन किस्त चुनाव के बाद नई सरकार बनने के बाद मिलेंगी।

योगी सरकार की ये संभावित योजना को यूपी चुनाव 2027 से पहले एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकती है, क्योंकि बिहार चुनाव से पहले एनडीए ने राज्य की महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी थी। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो बिहार में महिलाओं को दी गयी आर्थिक मदद ने चुनाव का रुख बदल दिया था और एनडीए ने फिर से सत्ता में वापसी की थी। इसके अलावा, मध्य-प्रदेश और महाराष्ट्र में भी ऐसी ही योजनाओं ने चुनाव के नतीजों पर असर डाला था।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यूपी में पात्र महिलाओं के खाते में स्वरोजगार के नाम पर वित्तीय सहायता देने की तैयारी की जा रही है। 20 हजार की पहली किस्त के रूप में वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो तय करेगी कि इसका कितना इस्तेमाल महिलाओं ने किया है। इसके आधार पर आगे की किस्त का जारी होगी। अगले चरण में 30 हजार एक साथ या तीन चरणों में 10-10 हजार दिए जाने की संभावना है। इस आर्थिक सहायता से महिलाएं कोई भी काम शुरू कर सकती हैं। या फिर वे स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपनी कमाई का रास्ता बना सकती हैं।