1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai Exter Special variant : हुंडई एक्सटर स्पेशल वैरिएंट की भारतीय बाजार में एंट्री, कम कीमत में SUV ले आएं घर

Hyundai Exter Special variant : हुंडई एक्सटर स्पेशल वैरिएंट की भारतीय बाजार में एंट्री, कम कीमत में SUV ले आएं घर

दिग्गज कार निर्माता हुंडई ने अपने एंट्री लेवल Micro SUV के नए वैरिएंट को पेश किया है। कंपनी ने इसे डार्क थीम में पेश किया गया है। आपको बता दें कि हुंडई ने 2026 Exter का Knight Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। Knight Edition की कीमत इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट से 15,000 रुपये ज्यादा है. इसमें एक्सटीरियर और केबिन को डार्क थीम दी गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hyundai Exter Special variant :  दिग्गज कार निर्माता हुंडई ने अपने एंट्री लेवल Micro SUV के नए वैरिएंट को पेश किया है। कंपनी ने इसे डार्क थीम में पेश किया गया है। आपको बता दें कि हुंडई ने 2026 Exter का Knight Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। Knight Edition की कीमत इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट से 15,000 रुपये ज्यादा है. इसमें एक्सटीरियर और केबिन को डार्क थीम दी गई है। .

पढ़ें :- टायरों को प्रणाम कर, स्टीयरिंग को चूमा…रिटायरमेंट पर बस से लिपटकर रोया ड्राइवर! VIDEO वायरल

कीमत और वैरिएंट
एक्सटर नाइट एडिशन को चार वेरिएंट में पेश किया गया है।

पेट्रोल
इनमें HX 6 पेट्रोल मैनुअल, HX 6 पेट्रोल AMT, HX 6 CNG मैनुअल और HX 10 पेट्रोल AMT शामिल हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.14 लाख रुपये है.

बदला एक्सटीरियर
एक्सटर नाइट के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव इसके डार्क थीम वाले एलिमेंट्स हैं।

लोगो
आगे और पीछे दिए गए Hyundai और Exter लोगो को मैट ब्लैक फिनिश दी गई है। इसके अलावा फ्रंट और रियर बंपर गार्निश के साथ साइड सिल गार्निश को डार्क ग्रे फिनिश मिलती है।

पढ़ें :- Mitsubishi Pajero : मित्सुबिशी पजेरो ने की वापसी, 480Nm टॉर्क और 4WD इंजन के साथ मचाएगी धूम

ब्लैक अलॉय व्हील
कुछ वैरिएंट में ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि दूसरे वैरिएंट में डार्क ग्रे स्टाइल वाले स्टील व्हील मिलते हैं।

रंग
नाइट एडिशन को टाइटेनियम ब्लैक, एटलस व्हाइट, स्टारी नाइट, टाइटन ग्रे और गोल्डन ब्रॉन्ज़ रंगों में खरीदा जा सकता है।

पीक टॉर्क
पेट्रोल इंजन 83bhp की पावर और 114Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ लिया जा सकता है. CNG वर्जन में भी यही पावरट्रेन दिया गया है।

5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स
हालांकि CNG पर इंजन 69bhp की पावर और 95Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसे केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है.

पढ़ें :- Audi Q3 : नई ऑडी Q3 की बुकिंग शुरू, जानें कीमत और खासियतें?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...