1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायावती ने अब अंटू मिश्रा को पार्टी से निकाला, पूर्व मंत्री बोले- फिलहाल वह अभी कुछ नहीं कहना चाहते हैं, जल्द रखूंगा अपना बात

मायावती ने अब अंटू मिश्रा को पार्टी से निकाला, पूर्व मंत्री बोले- फिलहाल वह अभी कुछ नहीं कहना चाहते हैं, जल्द रखूंगा अपना बात

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027) की सरगर्मियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया है। बसपा सरकार (BSP Government) में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ 'अंटू मिश्रा' (Former Health Minister Anant Kumar Mishra, alias 'Antu Mishra') को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027) की सरगर्मियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया है। बसपा सरकार (BSP Government) में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ ‘अंटू मिश्रा’ (Former Health Minister Anant Kumar Mishra, alias ‘Antu Mishra’) को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि प्रदेश की राजनीति में अंटू मिश्रा का निष्कासन एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

पढ़ें :- 'संसद में विपक्ष के विरोध का केंद्र सरकार उठा रही है फायदा...' मायावती ने सत्ता और विपक्ष पर मिलीभगत के लगाए आरोप

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर गिरी गाज

इसकी जानकारी खुद मायावती (Mayawati) ने एक्स पर दी। जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीएसपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि वैसे भी अब जबकि खासकर उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ है, पार्टी के सभी स्तर के लोगों को विरोधियों के सभी प्रकार के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकंडों से सावधान रहते हुये अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ बीएसपी के अम्बेडकरवादी मिशन को आगामी विधानसभा आमचुनाव में सफल बनाने में पूरे जी-जान से लगे रहना है, यही संदेश व अपील भी है।

मायावती अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल को कर चुकी हैं निष्कासित

इसके पहले, मायावती (Mayawati) ने अपने समधी यानी आकाश आनंद के ससुर एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ और पार्टी नेता रणधीर सिंह बेनीवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। साथ ही स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी स्थिति में अब दोनों की पार्टी में वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं पर अनुशासनहीनता और पार्टी के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप लगातार सामने आ रहे थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द रखूंगा अपना पक्ष : अंटू मिश्रा

बसपा से निष्कासन की कार्रवाई पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले पर वह अभी कुछ नहीं कहना चाहते हैं। एक से दो दिन में वह बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तार से अपनी बात और पक्ष को सबके सामने रखेंगे।

पढ़ें :- सपा ने अब 'पी' से 'पण्डित' कर दिया, जो इनके राजनीतिक छल व छलावे का एक और जीता-जागता है प्रमाण: मायावती

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...