1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Summer Raw Mango Drink :  गर्मियों में आम पने में पड़ता है खास मसालों का मिश्रण , बेहतरीन औषधि भी है

Summer Raw Mango Drink :  गर्मियों में आम पने में पड़ता है खास मसालों का मिश्रण , बेहतरीन औषधि भी है

गर्मियों के मौसम में बढ़े तापमान के बीच शरीर को तत्काल ठंडक देने के लिए कुछ पारंपरिक पेय पदार्थ भयंकर लू और पानी की कमी को दूर करते हैं। गर्मियों में ताजे फलों की श्रेणी में कच्चे हरे आम शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में गुणकारी भूमिक निभाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Summer Raw Mango Drink  :  गर्मियों के मौसम में बढ़े तापमान के बीच शरीर को तत्काल ठंडक देने के लिए कुछ पारंपरिक पेय पदार्थ भयंकर लू और पानी की कमी को दूर करते हैं। गर्मियों में ताजे फलों की श्रेणी में कच्चे हरे आम शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में गुणकारी भूमिक निभाते है।आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में आम पना केवल एक स्वादिष्ट पेय नहीं है, बल्कि यह शरीर को ठंडक देने वाली एक बेहतरीन औषधि भी है। इसमें डाले जाने वाले खास मसालों का मिश्रण इसके गुणों को कई गुना बढ़ा देता है।

पढ़ें :- Easy Dessert Recipe: न मावा न घी, त्योहार पर घर में बनाएं ऐसे मूंग दाल की बर्फी, बिना झंझट मिनटों में होगा तैयार

यह पेय कच्चे आम, पुदीने और खास मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। स्वाद में लाजबाव और शरीर को तत्काल एनर्जी देने के लिए आम के पने को रामबाण माना जाता है।
आम पन्ना (Aam Panna) शरीर को तुरंत ठंडक देने और भयंकर लू (Heat Stroke) से बचाने वाला एक बेहतरीन पारंपरिक भारतीय पेय है।

इस पेय को बनाने के लिए खास विधि और विशेष मसालों का मिश्रण इस्तेमाल किया जाता है।

1. मुख्य मसाला सामग्रीभुना जीरा पाउडर: पाचन दुरुस्त करता है और बेहतरीन खुशबू देता है।
काला नमक: पेट की गैस दूर करता है और स्वाद बढ़ाता है।
पुदीना पाउडर/पत्तियां: शरीर को प्राकृतिक ठंडक और ताजगी देता है।
सफेद नमक: शरीर में सोडियम का संतुलन बनाए रखता है।
काली मिर्च पाउडर: गले को साफ रखती है और तीखापन लाती है।

2. स्वाद बढ़ाने वाले वैकल्पिक मसाले
सौंफ का पाउडर: एक्स्ट्रा कूलिंग इफेक्ट और हल्की मिठास के लिए।
चाट मसाला: पने को ज्यादा चटपटा और तीखा बनाने के लिए।
सोंठ (सूखा अदरक): पाचन क्रिया को और बेहतर करने के लिए।

पढ़ें :- सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...