बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) एक बार फिर अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। स्टेज 4 फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देने के बाद अब वे फिर अमेरिका के हॉस्पिटल में पहुंचे हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर स्पॉट किया गया था, बताया जा रहा है कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए अमेरिका गए हैं।
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) एक बार फिर अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। स्टेज 4 फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देने के बाद अब वे फिर अमेरिका के हॉस्पिटल में पहुंचे हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर स्पॉट किया गया था, बताया जा रहा है कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए अमेरिका गए हैं। कैंसर से ठीक होने के बाद से वह हर साल मेडिकल जांच करवाने जाते हैं, ताकि अपनी सेहत पर पूरी नजर रख सकें। हालांकि उनके फैंस एक्टर की सेहत की खबर सुनकर परेशान हो गए हैं।
चेकअप के लिए अमेरा पहुंचे संजू बाबा
बता दें कि संजू बाबा अब 66 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी बॉलीवुड में उनकी धाक बरकरार है। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका वह जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं बिजी शेड्यूल के बीच अब संजय दत्त ने अपनी सेहत को भी प्रायोरिटी दी है और रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर इस समय लॉस एंजिल्स में हैं और अपने करीबी दोस्त परेश घेलानी के साथ समय बिता रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले हफ्ते अकेले अमेरिका रवाना हुए थे. खास बात यह है कि फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स के बीच ही उन्होंने मेडिकल चेकअप के लिए समय निकाला। उनकी फिल्म 15 मई को रिलीज हुई है और इसी दौरान उन्होंने अपनी हेल्थ जांच भी करवाई है।
View this post on Instagram
संजय दत्त पिछले कुछ सालों से लगातार अमेरिका जाकर डॉक्टरों से सलाह लेते रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह न्यूयॉर्क के मशहूर मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर में रेगुलर चेकअप करवाते हैं। इस बार ऐसी चर्चा है कि उन्होंने कैलिफोर्निया में भी कुछ मेडिकल एक्सपर्ट्स से मुलाकात की है। हालांकि अभिनेता के करीबी लोगों का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक है और यह सिर्फ एक सामान्य हेल्थ चेकअप है।
2020 में पता चला था लंग कैंसर
बता दें कि साल 2020 में संजय दत्त की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और फेफड़ों में पानी भरने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में सामने आया कि अभिनेता स्टेज 4 लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। इस खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया था। लंबे इलाज और डॉक्टरों की देखरेख के बाद अक्टूबर 2020 में उन्हें कैंसर फ्री घोषित कर दिया गया था। जिससे फैंस को बड़ी राहत मिली थी।
मां के इलाज से जुड़ी हैं यादें
जिस अस्पताल में संजय दत्त इलाज और मेडिकल सलाह लेने जाते हैं, उसका उनके परिवार से खास रिश्ता भी रहा है। उनकी मां नरगिस द्त का इलाज भी इसी अस्पताल में हुआ था। यही वजह है कि संजय दत्त आज भी अपनी हेल्थ को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतते। कैंसर से उबरने के बाद उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में भी कई बदलाव किए हैं। वहीं फैंस लगातार उनकी अच्छी सेहत और लंबे जीवन की दुआ कर रहे हैं।