1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-जान्हवी कपूर का इशारा देख,बॉडीगार्ड ने तुरंत सेल्फी ले रहे फैन पर लिया एक्शन

Video-जान्हवी कपूर का इशारा देख,बॉडीगार्ड ने तुरंत सेल्फी ले रहे फैन पर लिया एक्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Movie Peddi) का ट्रेलर लॉन्च इवेंट सोमवार को आयोजित किया गया था। मुंबई के बीकेसी में हुए इस इवेंट में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और रामचरण समेत फिल्म की स्टारकास्ट पहुंची थी।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Movie Peddi) का ट्रेलर लॉन्च इवेंट सोमवार को आयोजित किया गया था। मुंबई के बीकेसी में हुए इस इवेंट में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और रामचरण समेत फिल्म की स्टारकास्ट पहुंची थी। इस दौरान एक फैन का नजदीक आकर सेल्फी लेना (Fan Taking a Selfie) जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को पसंद नहीं आया और उन्होंने बॉडीगार्ड को इशारा कर तुरंत उसे अलग करवा दिया।

पढ़ें :- जान्हवी कपूर ने टी-शर्ट पर फैंस के लिए लिखा ऐसा मैसेज, सोशल मीडिया पर रिएक्शन की आई भरमार

पेड्डी ट्रेलर लॉन्च इवेंट (Peddi Trailer Launch Event) से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) मंच पर हैं। तभी एक फैन उनके काफी करीब आया और सेल्फी लेने लगा। उसके आते ही जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor)  ने पास खड़े बॉडीगार्ड को एक नजर देख इशारा किया, जिसके ठीक बाद गार्ड ने उस शख्स का हाथ पकड़कर धक्का देकर मंच से नीचे उतार दिया।

 

 

वीडियो सामने आने के बाद कई लोग जान्हवी की आलोचना कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, मुझे समझ नहीं आता कि इन लोगों को इतना अटेंशन क्यों देते हैं। ये लोग भूल जाते हैं कि ये लोग पब्लिक की वजह से ही हैं और हमारे बिना कुछ नहीं हैं।

पढ़ें :- Peddi Ki Awaz: भोपाल कॉन्सर्ट में म्यूज़िक लेजेंड ए.आर. रहमान और मेगास्टार राम चरण के साथ झूमे फैंस

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, इसलिए इनकी मूवी नहीं चलती है। जिनकी वजह से इंडस्ट्री हैं, उनकी ही रिस्पेक्ट नहीं करते। नेपोकिड्स हैं, तो मूवी मिल रही है और दिखाना करना अच्छा होने का। बाकी असल में इनके पास कुछ नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...