1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सलमान खान की शर्टलेस फोटो पर एक्स गर्लफ्रेंड के कमेंट से इंटरनेट पर मचा बवाल, हो गईं ट्रोल

सलमान खान की शर्टलेस फोटो पर एक्स गर्लफ्रेंड के कमेंट से इंटरनेट पर मचा बवाल, हो गईं ट्रोल

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की हाल ही में शेयर की गई शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटो में सलमान खान (Salman Khan)  अपनी फिट बॉडी और एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए। लेकिन इस पोस्ट से ज्यादा चर्चा उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (Ex-Girlfriend Sangeeta Bijlani) के कमेंट की हो रही है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की हाल ही में शेयर की गई शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटो में सलमान खान (Salman Khan)  अपनी फिट बॉडी और एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए। लेकिन इस पोस्ट से ज्यादा चर्चा उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (Ex-Girlfriend Sangeeta Bijlani) के कमेंट की हो रही है।

पढ़ें :- सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को सैल्यूट करते हुए लिखा, ‘कमाल कर दिया पायलट जी’..

पढ़ें :- Video- मनोज तिवारी की बेटी ने बिग बॉस 20 में खोया आपा, काजी तौकीर को दीं भद्दी-भद्दी गालियां

सलमान के पोस्ट के बारे में 

सलमान ने शर्टलेस फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, ‘मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने साथ रहने के दो तरीके होते हैं- अलोन और लोनली। अलोन यानी जब आप खुद अपनी मर्जी से अकेले रहना चुनते हैं। और लोनली तब महसूस होता है, जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता। अब इसके आगे आप खुद समझ जाइए।’

एक्स गर्लफ्रेंड ने लिखा- ‘उफ्फ’

इस फोटो से सामने आने के बाद संगीता बिजलानी का भी कमेंट आया। उन्होंने सलमान की फोटो पर ‘उफ्फ’ लिखते हुए फायर इमोजी पोस्ट किए, जिसके बाद फैंस के बीच यह कमेंट तेजी से वायरल हो गया। दोनों का रिश्ता एक समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में गिना जाता था और खबरें तो यहां तक थीं कि दोनों शादी भी करने वाले थे।

पढ़ें :- BB 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात, बोलीं- सलमान खान ढोंगी, बेवकूफ है…,देखें Viral Video

सलमान और संगीता करीब 10 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे

सलमान और संगीता की लव स्टोरी काफी पुरानी है। दोनों की मुलाकात एक टीवी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। करीब 10 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे और फैंस को लगता था कि यह रिश्ता शादी तक जरूर पहुंचेगा।

यहां तक कि उनकी शादी के कार्ड छपने की खबरें भी खूब चर्चा में रही थीं। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। लेकिन आज भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती और सम्मान देखने को मिलता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...