1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. “कभी ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि टीम को मेरी जरूरत है”: कोलकाता नाइट राइडर्स पर जम के फूटा लिटन दास का गुस्सा

“कभी ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि टीम को मेरी जरूरत है”: कोलकाता नाइट राइडर्स पर जम के फूटा लिटन दास का गुस्सा

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने अपने छोटे आईपीएल करियर को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स पर सवाल उठाए हैं। लिटन का कहना है कि आईपीएल 2023 के दौरान उन्हें टीम की तरफ से वैसा समर्थन नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए लिटन ने कहा कि उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ...

By Harsh 
Updated Date

IPL: बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने अपने छोटे आईपीएल करियर को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स पर सवाल उठाए हैं। लिटन का कहना है कि आईपीएल 2023 के दौरान उन्हें टीम की तरफ से वैसा समर्थन नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए लिटन ने कहा कि उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि टीम को उनकी जरूरत है। उन्होंने बताया कि प्लेइंग-11 को लेकर भी उनसे कोई खास बातचीत नहीं होती थी।

पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा

रात 11 बजे मिला था डेब्यू का मैसेज

लिटन दास ने कहा कि उन्हें आखिरी समय पर बताया गया कि वह अगला मैच खेलने वाले हैं। उनके मुताबिक, आमतौर पर खिलाड़ियों को पहले से जानकारी दे दी जाती है ताकि वे मानसिक रूप से तैयार रह सकें, लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दो मैच बाहर बैठने के बाद अचानक रात में मैसेज आया कि वह अगले दिन खेलेंगे। ऐसे में तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला और मैच भी उनके पक्ष में नहीं गया।

सिर्फ एक मैच तक सीमित रहा IPL करियर

लिटन दास को केकेआर ने 50 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक मैच में मौका मिला, जहां उन्होंने चार रन बनाए। विकेटकीपिंग में भी वह प्रभाव नहीं छोड़ सके और दो स्टंपिंग के मौके गंवा बैठे। इसके बाद उन्हें दोबारा मौका नहीं मिला और बाद में पारिवारिक कारणों से वह टूर्नामेंट छोड़कर वापस लौट गए। आईपीएल 2023 में केकेआर का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा था और टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही।

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...