1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. क्या आज फेयरवेल मैच खेलेंगे धोनी? मेरा आखिरी t-20 मैच चेन्नई में होगा, पांच साल पुराना बयान वायरल, अश्विन ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

क्या आज फेयरवेल मैच खेलेंगे धोनी? मेरा आखिरी t-20 मैच चेन्नई में होगा, पांच साल पुराना बयान वायरल, अश्विन ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

धोनी कई साल पहले ही इस बात के संकेत दे चुके थे कि वह अपने टी20 करियर का आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेलना चाहते हैं। उन्होंने दुबई में आईपीएल 2021 के दौरान कहा था... धोनी के करीबी और पूर्व साथी रविचंद्रन अश्विन ने भी उनकी वापसी को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अश्विन का कहना है कि माही के खेलने की संभावना काफी मजबूत है...

By Harsh 
Updated Date

IPL2026 Updates: आईपीएल 2026 अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस अब तक एमएस धोनी को मैदान पर नहीं देख पाए हैं। पूरे सीजन में टीम से दूर रहने वाले धोनी को लेकर अब नई चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि चेपॉक में होने वाले आखिरी लीग मुकाबले में माही मैदान पर उतर सकते हैं।

पढ़ें :- 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताई वजह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी सीजन की शुरुआत से ही पिंडली की चोट से परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में खुद को बाहर रखा। हालांकि अब कहा जा रहा है कि उनकी फिटनेस में सुधार हुआ है और वह अंतिम मुकाबलों में टीम का हिस्सा बन सकते हैं। सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स अपने घरेलू मैदान चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरेगी। यह इस सीजन में सीएसके का आखिरी होम मैच होगा। ऐसे में स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस की निगाहें सिर्फ एक चेहरे पर टिकी रहेंगी — एमएस धोनी।

‘चेन्नई में आखिरी मैच खेलने’ की इच्छा जता चुके हैं धोनी

धोनी कई साल पहले ही इस बात के संकेत दे चुके थे कि वह अपने टी20 करियर का आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेलना चाहते हैं। उन्होंने दुबई में आईपीएल 2021 के दौरान कहा था कि जैसे उन्होंने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच अपने ​होमटाउन रांची में खेला, वैसे ही टी20 क्रिकेट को भी चेन्नई में अलविदा कहना चाहेंगे। यही वजह है कि फैंस अब हर सीजन को धोनी के संभावित विदाई सीजन के तौर पर देखने लगे हैं। इस बार भी चेपॉक में माहौल बेहद भावुक रहने की उम्मीद है।

अश्विन ने बढ़ाई उम्मीद

पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें

धोनी के करीबी और पूर्व साथी रविचंद्रन अश्विन ने भी उनकी वापसी को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अश्विन का कहना है कि माही के खेलने की संभावना काफी मजबूत है और वह आखिरी दो मुकाबलों में नजर आ सकते हैं। अश्विन ने कहा कि उन्होंने जो जानकारी सुनी है, उसके मुताबिक धोनी अब खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि अंतिम फैसला टीम प्रबंधन और खुद धोनी पर निर्भर करेगा।

क्या यह होगा माही का आखिरी IPL मैच?

44 साल के धोनी ने इस सीजन में खुद को पीछे रखकर युवा खिलाड़ियों को मौका देने की रणनीति अपनाई। माना जा रहा है कि वह टीम को भविष्य के लिए तैयार होते देखना चाहते थे। लेकिन अब जब चेन्नई अपने घरेलू मैदान पर आखिरी बार उतरेगी, तो फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि माही एक बार फिर पीली जर्सी में मैदान पर दिखाई दें। अगर ऐसा होता है, तो यह मुकाबला सिर्फ एक लीग मैच नहीं बल्कि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए भावनाओं से भरी शाम बन सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...