1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘जवान’ फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार ने अपनी बिटिया का रखा प्यारा जापानी नाम, जानिए इसका क्या है मतलब

‘जवान’ फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार ने अपनी बिटिया का रखा प्यारा जापानी नाम, जानिए इसका क्या है मतलब

हाल ही में बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली (Atlee) और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया के घर हाल ही में एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली 20 अप्रैल 2026 को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इस कपल ने अपनी न्यूबॉर्न बेटी के जन्म के करीब एक महीने बाद उसके नाम का आधिकारिक रूप से घोषणा कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

चेन्नई। हाल ही में बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली (Atlee) और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया के घर हाल ही में एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली 20 अप्रैल 2026 को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इस कपल ने अपनी न्यूबॉर्न बेटी के जन्म के करीब एक महीने बाद उसके नाम का आधिकारिक रूप से घोषणा कर दिया है। उन दोनों ने अपनी लाडली बेटी को जापानी नाम दिया है जो बहुत ही जो बहुत ही खूबसूरत और यूनिक है। इस नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘मियू’ (Miyou) रखा है। कपल ने अपने पोस्ट में हमारी नन्हीं परी, हमारे प्यार की कला जैसे शब्दों का प्रयोग किया है।

पढ़ें :- पूर्व भाभी सामंथा ने अखिल अक्किनेनी को दी शुभकामनाएं, तीन साल बाद ‘लेनिन’ से कर रहे कमबैक

क्या है ‘मियू’ नाम का मतलब?

एटली और प्रिया द्वारा चुना गया इस जापानी नाम का मतलब “सुंदरता, कोमलता और प्यार” (Beauty, Gentleness & Love) है। उन्होंने इस नाम का मतलब अपने फैंस के साथ साझा किया है। यह नाम दिखने और सुनने में जितना छोटा है, इसका मतलब उतना ही गहरा और प्यारा है। आपको बता दें कि एटली और प्रिया साल 2023 में पहली बार माता-पिता बने थे, और उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ था जिसका नाम उन्होंने ‘मीर’ (Meer) रखा था। अब मीर एक छोटी बहन के बड़े भाई बन गए हैं। बेटी के जन्म के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर उनके बहुत सारे फैंस और सिनेमा जगत के सितारे बधाईयां और आशीर्वाद दे रहे हैं।

रिपोर्ट: सुशील कुमार साह

पढ़ें :- Peddi Ki Awaz: भोपाल कॉन्सर्ट में म्यूज़िक लेजेंड ए.आर. रहमान और मेगास्टार राम चरण के साथ झूमे फैंस
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...