1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह को फिर से हुआ प्यार, पवन सिंह को लेकर कही बड़ी बात

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह को फिर से हुआ प्यार, पवन सिंह को लेकर कही बड़ी बात

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की मल्लिका कही जाती हैं, इन दिनों वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। अक्षरा ने सुपरस्टार पवन सिंह (Superstar Pawan Singh) के साथ हुए विवादों और ब्रेकअप के काफी लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है और खुलासा किया है कि अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और दोबारा प्यार में भी हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की मल्लिका कही जाती हैं, इन दिनों वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। अक्षरा ने सुपरस्टार पवन सिंह (Superstar Pawan Singh) के साथ हुए विवादों और ब्रेकअप के काफी लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है और खुलासा किया है कि अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और दोबारा प्यार में भी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने नए रिश्ते पर मुहर लगाते हुए कहा है कि “प्यार एक खूबसूरत एहसास है और मुझे लगता है कि बिना प्यार के जीवन अधूरा है।

पढ़ें :- Entertainment: रुढ़िवादी समाज को तेजस्वी की मां का करारा जवाब, बेटी को दी थी लिव-इन रिलेशनशिप की सलाह

उन्होने यह भी कहा कि अब मै एक रिश्ते में हूं और बहुत खुश हूं और अब मुझे पुराना कड़वा अनुभव प्रभावित नहीं कर रहा है। साथ ही उन्होंने पवन सिंह के साथ अपने अतीत पर बात करते हुए कहा कि वह अब उन नकारात्मक यादों से कोसों दूर हैं और उनके पास अब पुरानी बातों या विवादों को देखने या पढ़ने का समय नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि अब वह अपने करियर और निजी शांति पर ध्यान दे रही हैं और उनका पवन सिंह से कोई मतलब नहीं है।

अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने कहा हैं कि एक समय था जब वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थीं, लेकिन अब उन्होंने अपनेआनप को पूरी तरह से संभाल लिया है। वे फिल्मों और गानों में व्यस्त रहने के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए भी अपने प्रशंसकों को यह संदेश दे रही हैं कि पुरानी बातों को छोड़कर हमें आगे बढ़ना चाहिए और निरंतर आगे बढ़ना ही जीवन है। इस खबर के आने के बाद उनके प्रशंसक काफी खुश नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अक्षरा को उनके नए जिंदगी की सफर के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

रिपोर्ट : सुशील कुमार साह

पढ़ें :- 'जवान' फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार ने अपनी बिटिया का रखा प्यारा जापानी नाम, जानिए इसका क्या है मतलब
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...