1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video : मिस वेनेजुएला ग्लोबल 2025 एंड्रिया डेल वाल को कैंची मारकर किया लहू-लुहान,मॉडल ने खून से लथपथ चेहरे का वीडियो वायरल

Video : मिस वेनेजुएला ग्लोबल 2025 एंड्रिया डेल वाल को कैंची मारकर किया लहू-लुहान,मॉडल ने खून से लथपथ चेहरे का वीडियो वायरल

वेनेजुएला की खूबसूरत मिस वेनेजुएला ग्लोबल 2025 (Miss Venezuela Global 2025) , एंड्रिया डेल वाल (Andrea Del Val) पर उनके अपने स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना (Giovanni Laguna) द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया है। यह घटना कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes Film Festival 2026) के दौरान फ्रांस में हुई, जो पूरी दुनिया के लिए एक चौंकाने वाली खबर बन गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वेनेजुएला की खूबसूरत मिस वेनेजुएला ग्लोबल 2025 (Miss Venezuela Global 2025) , एंड्रिया डेल वाल (Andrea Del Val) पर उनके अपने स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना (Giovanni Laguna) द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया है। यह घटना  कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes Film Festival 2026) के दौरान फ्रांस में हुई, जो पूरी दुनिया के लिए एक चौंकाने वाली खबर बन गई है। एंड्रिया ने इस घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका चेहरा खून से सना हुआ दिख रहा था। वीडियो में 29 वर्षीय एंड्रिया स्पेनिश भाषा में इमोशनल होकर कहती नजर आ रही है। जिसका मतलब है- देखो, जियोवानी लगुना (Giovanni Laguna)  ने मेरे साथ यही किया है। बधाई हो जियोवानी। मैं यही चाहती थी कि तुम अपना असली चेहरा दिखा दो।

पढ़ें :- मनोरंजन इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर, एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, फंदे से लटकी मिली बॉडी , मौत से कुछ घंटों पहले रील पोस्ट की

पढ़ें :- दिशा पाटनी ने टाइगर प्रिंट ड्रेस में दिए दिलकश पोज, नेटिजंस बोले- 'हमारी जंगली बिल्ली'

वीडियो में एंड्रिया कैमरा घुमाकर कमरे की हालत भी दिखाती हैं। कमरा पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा था। सोफे पर जियोवानी लगुना बिना किसी पछतावे या शर्म के बैठे दिख रहे थे। एंड्रिया का आरोप है कि उनके स्टाइलिस्ट ने कैंची से उनके चेहरे पर वार किया। मैक्सिकन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल में ठहरे अन्य मेहमानों ने जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने और मारपीट की आवाजें सुनी। जब आवाजें बहुत ज्यादा बढ़ गईं तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म किया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद फ्रांसीसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की बॉडीकैम फुटेज में जियोवानी लगुना को गिरफ्तार करते हुए देखा जा सकता है। एंड्रिया डेल वाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें जरूरी मेडिकल ट्रीटमेंट शुरू किया गया। अच्छी खबर यह है कि अब वे खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। हालांकि, इस पूरी घटना के पीछे का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

कौन हैं जियोवानी लगुना?

जियोवानी लगुना लैटिन अमेरिका के बहुत प्रसिद्ध और मशहूर स्टाइलिस्टों में से एक हैं। वे  मिस यूनिवर्स कोलंबिया 2023 (Miss Universe Colombia 2023) के क्रिएटिव डायरेक्टर के पद पर भी काम कर रहे हैं। इतने बड़े नाम वाले स्टाइलिस्ट द्वारा इस तरह की घटना का होना कई लोगों के लिए हैरान करने वाला है। यह घटना न सिर्फ एंड्रिया डेल वाल की व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही है, बल्कि फेशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों के बीच के रिश्तों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अभी तक इस मामले में आगे की कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- थाना प्रभारी की चेतावनी:- अगर बहन बेटी की तरफ बुरी नजर से देखा तो चौराहे से पीटता हुआ ले जाऊँगा, वीडियो वायरल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...