1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. NEET UG 2026: रद्द हुई परीक्षा की फीस रिफंड करने के लिए NTA ने जारी किया नया बैंक अपडेट लिंक

NEET UG 2026: रद्द हुई परीक्षा की फीस रिफंड करने के लिए NTA ने जारी किया नया बैंक अपडेट लिंक

NTA के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आगामी 21 जून 2026 को री-एग्जाम आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इसके अलावा, जिन छात्रों ने परीक्षा रद्द होने के चलते अपना रिफंड मांगा है, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने बैंक खातों की जानकारी सबमिट कर सकते हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। National Eligibility cum Entrance Test UG 2026 परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बेहद महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। हाल ही में 3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा को पेपर लीक विवाद के कारण पूरी तरह रद्द कर दिया गया था। इसके बाद National Testing Agency ने परीक्षा में शामिल हुए देश भर के 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए 100 प्रतिशत आवेदन फीस रिफंड करने की घोषणा की है। इसी कड़ी में आज NTA ने 22 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर बैंक डिटेल्स अपडेट करने का ऑनलाइन रिफंड मॉड्यूल लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इसके वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आगामी 21 जून 2026 को री-एग्जाम आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इसके अलावा, जिन छात्रों ने परीक्षा रद्द होने के चलते अपना रिफंड मांगा है, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने बैंक खातों की जानकारी सबमिट कर सकते हैं।

पढ़ें :- नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम पर नया बवाल, छात्रों ने लगाया नंबर घटाने का आरोप, NTA ने दावों को बताया 'फर्जी'

थर्ड-पार्टी के लिए नया मॉड्यूल जरूरी क्यों?

सामान्यत: सभी छात्र साइबर कैफे या किसी अन्य थर्ड-पार्टी के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फॉर्म की फीस भरते हैं। इस स्थिती में रिफंड उसी पुराने खाते में वापस चला जाता है जिसके चलते छात्रों को काफी समस्या झेलनी पड़ती है। इसी समस्या को रोकने के लिए NTA ने छात्रों को अपना व्यक्तिगत या माता-पिता का बैंक खाता अपडेट करने का विकल्प दिया है, जिससे पैसा सीधे सही व्यक्ति के खाते में सुरक्षित पहुंच सके।

रिफंड के लिए आवेदन कैसे करें?

(Step-by-Step Process)छात्रों को अपनी फीस वापस पाने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

पढ़ें :- Law graduates के लिए भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, JAG एंट्री स्कीम 125 के लिए आवेदन स्टार्ट

सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर दिख रहे “NEET UG 2026 Fee Refund / Bank Details Update” लिंक पर क्लिक करें।

अपना नीट एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।

लॉगिन के बाद ‘Refund Details’ सेक्शन में जाकर खाताधारक का नाम, बैंक अकाउंट नंबर और सही IFSC कोड भरें।

दर्ज की गई सभी जानकारियों को दोबारा जांचें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

पढ़ें :- NEET में तीसरी बार असफल होने पर छात्रा ने दी जान, आखिर कब थमेगा परीक्षाओं का यह खौफ?

प्रक्रिया पूरी होने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन स्लिप का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

श्रेणीवार कितनी मिलेगी राशि?

छात्रों द्वारा पूर्व में जमा की गई पूरी राशि को NTA बिना किसी कटौती के रिफंड कर रहा है। इसके तहत सामान्य वर्ग (General) के छात्रों को ₹1,700, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (OBC/EWS) वर्ग को ₹1,600 और एससी, एसटी और दिव्यांग (SC/ST/PwD) वर्ग के छात्रों को ₹1,000 वापस किए जाएंगे। इसके अलावा, एनआरआई (NRI) श्रेणी के अभ्यर्थियों को ₹9,500 का रिफंड मिलेगा। साथ ही सभी छात्रों को सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी लिंक से सावधान रहने के लिए NTA ने केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही अपनी बैंकिंग जानकारी साझा करने की सलाह दी है। इसके अलावा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि जैसे ही बैंक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होगी, वैसे ही राशि सीधे खाते में भेज दी जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...