अखिलेश यादव ने बिजली कटौती से परेशान लोगों के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही लिखा, बिजली के नये प्लांट लगाना तो आपके बस में था नहीं, न ही आपकी तंग सोच में।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी है। बिजली कटौती से परेशान लोग अब सड़कों पर भी उतरकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिए हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग सरकार और बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे हैं। वहीं, इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने बिजली कटौती से परेशान लोगों के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही लिखा, बिजली के नये प्लांट लगाना तो आपके बस में था नहीं, न ही आपकी तंग सोच में। मुंह से ये कह ही देते ‘3×660 SUPERCRITICAL THERMAL POWER PLANT’ तो गर्मी में झुलसते प्रदेशवासियों को सुनकर ही थोड़ी राहत मिल जाती। भाजपा के कुराज में उप्र में बिजली की सिर्फ़ ‘मांग’ बढ़ रही है या ‘दाम’ बढ़ रहे हैं, सप्लाई-आपूर्ति नहीं।
बिजली के नये प्लांट लगाना तो आपके बस में था नहीं, न ही आपकी तंग सोच में। मुँह से ये कह ही देते ‘3×660 SUPERCRITICAL THERMAL POWER PLANT’ तो गर्मी में झुलसते प्रदेशवासियों को सुनकर ही थोड़ी राहत मिल जाती।
भाजपा के कुराज में उप्र में बिजली की सिर्फ़ ‘माँग’ बढ़ रही है या ‘दाम’ बढ़… pic.twitter.com/iQD5HMSmwO
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 22, 2026
पढ़ें :- UP News : दुल्हन भागी तो निकाह में बैठा दी छोटी बहन, उसका आशिक भी पहुंचा बरातघर, फिर हो गया बवाल
राजधानी लखनऊ में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन
बिजली कटौती से परेशान लोगों ने राजधानी लखनऊ के कई क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ के तेलीबाग, मवैया, उतरेटिया और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में गुरुवार सुबह लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
गांवों में स्थिति और विकराल
बता दें कि, बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर गांवों में देखने को मिल रहा है। गांवों मे बिजली कटौती से लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं, जिसका असर खेती पर पड़ रहा है। दरअसल, कई जगहों पर बिजली नहीं आने के कारण फसलों की सिंचाई तक रूक गई है।