1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक ​ही गोली ने ली पति-पत्नि की जान: पति के गले को चीरते ​हुए,पत्नि की गर्दन में लगी, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

एक ​ही गोली ने ली पति-पत्नि की जान: पति के गले को चीरते ​हुए,पत्नि की गर्दन में लगी, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। मुख्य बाजार निवासी और बर्तन कारोबारी सुनील रस्तोगी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी नेहा रस्तोगी के साथ खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घर की पहली मंजिल से गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार...

By Harsh Gautam 
Updated Date

Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। मुख्य बाजार निवासी और बर्तन कारोबारी सुनील रस्तोगी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी नेहा रस्तोगी के साथ खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घर की पहली मंजिल से गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार और आसपास के लोग दौड़कर ऊपर पहुंचे, जहां दोनों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।

पढ़ें :- लखीमपुर में जनरेटर फटने से एक महिला की मौत, 3 घायल

मौके पर पहुंची पुलिस को शवों के पास लाइसेंसी 315 बोर की राइफल, एक स्टील की रॉड और कई पन्नों की लिखी डायरी मिली। शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि एक ही गोली दोनों को लगी थी। पुलिस का मानना है कि कारोबारी ने लोहे की रॉड की मदद से राइफल का ट्रिगर दबाया होगा। दोनों के बीच 2 से 3 फीट की दूरी थी,जब गोली चली, उस वक्त पत्नी उनके ठीक पीछे खड़ी थीं। गोली सुनील की गर्दन को चीरते हुए पत्नी की गर्दन के पार हो गई। घटना के बाद पूरे बाजार में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक कदम को लेकर चर्चा कर रहा है।

 

बीमारी और आर्थिक तंगी ने तोड़ दिया हौसला

पढ़ें :- UP News : एकेटीयू के कुलपति बने प्रो. जेपी पांडेय, एमएमएमयूटी-बलिया विश्वविद्यालय को भी मिले नए कुलपति

पुलिस के मुताबिक सुनील रस्तोगी पिछले काफी समय से आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव में थे। उनकी पत्नी नेहा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं और इलाज में लगातार खर्च बढ़ता जा रहा था। वहीं खुद सुनील भी गठिया की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि बीते कुछ महीनों से वह काफी चुप रहने लगे थे और अक्सर चिंता में डूबे दिखाई देते थे।

बताया जा रहा है कि पत्नी की तबीयत बिगड़ने और कारोबार पर असर पड़ने के बाद उनकी परेशानी और बढ़ गई थी। पुलिस को मिली डायरी में भी उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों, इलाज के खर्च और मानसिक दबाव का जिक्र किया है। अधिकारियों का कहना है कि डायरी में लिखी बातें यह इशारा करती हैं कि वह लंबे समय से अवसाद में थे।

डायरी में छलका दर्द, बच्चों के लिए लिखी आखिरी बातें

सुनील रस्तोगी ने आत्महत्या से पहले करीब 15 पन्नों की डायरी लिखी थी। इसमें उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष, बीमारी और परिवार की चिंता को विस्तार से लिखा। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ साल से उनका बेटा पीयूष पूरी जिम्मेदारी संभाल रहा था और माता-पिता की सेवा में लगा हुआ था। डायरी में उन्होंने बेटे को “श्रवण कुमार” जैसा बताया। उन्होंने यह भी लिखा कि वह अब परिवार पर बोझ नहीं बनना चाहते। कारोबार, बेटी के भविष्य, जमीन-जायदाद और रिश्तेदारों को लेकर भी कई बातें लिखीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी सबूत आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं, हालांकि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में गहरा शोक है।

पढ़ें :- लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज,DM-आयुक्त संभालेंगे काम, जानें क्या है मामला?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...