गर्मियों के मौसम में त्वचा के साथ-साथ बालों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। इस मौसम में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण स्कैल्प यानी सिर की त्वचा चिपचिपी हो जाती है। गर्मियों में हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए यह सबसे बड़ा असमंजस होता है। रोजाना तौर पर हैवी वर्कआउट करने वाले लोगों को और ज्यादा पसीना आता है, इसलिए उन्हें रोज शैम्पू करने के बजाय बालों को सिर्फ सादे पानी से साफ करना चाहिए।
नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में त्वचा के साथ-साथ बालों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। इस मौसम में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण स्कैल्प यानी सिर की त्वचा चिपचिपी हो जाती है। गर्मियों में हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए यह सबसे बड़ा असमंजस होता है। हेल्थ और हेयर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन दिनों अनजाने में की गई गलतियां बालों को कमजोर कर देती हैं, जिससे बहुत ज्यादा बाल गिरने शुरू हो सकते है।
हफ्ते में दो से तीन बार धोएं बाल
हेल्थ विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों के समय में बालों को हफ्ते में केवल दो से तीन बार धोना ही सबसे सही माना जाता है क्योंकि रोजाना शैम्पू करने से स्कैल्प का सीबम यानी नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है, जिसकी वजह से बाल रूखे और बेजान होकर टूटने लगते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति का हेयर टाइप अलग होता है, इसलिए बाल धोने का नियम भी अलग होना चाहिए।
हेयर टाइप के अनुसार अपनाएं ये नियम
ऑयली स्कैल्प के चलते जिन लोगों के बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं, उन्हें माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल हफ्ते में तीन से चार बार करना चाहिए। वहीं जिन लोगों का स्कैल्प ड्राय है यानी रूखे बालों वाले लोगों को नमी बरकरार रखने के लिए हफ्ते में सिर्फ दो बार ही बाल धोने चाहिए।
जिम या वर्कआउट करने वाले
रोजाना तौर पर हैवी वर्कआउट करने वाले लोगों को और ज्यादा पसीना आता है, इसलिए उन्हें रोज शैम्पू करने के बजाय बालों को सिर्फ सादे पानी से साफ करना चाहिए। लड़के हो या लड़कियां, उन्हें भूलकर भी बाल धोने के तुरंत बाद गीले बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए क्योंकि गीले बालों की जड़ें कमजोर होती हैं, जिसके चलते बाल ज्यादा टूटते हैं। इसके अलावा अपने बालों को धोने के लिए गर्म पानी के बजाय हमेशा ठंडे या नॉर्मल पानी का ही इस्तेमाल करें क्योंंकि गर्म पानी बालों को डैमेज करता है। यदि शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करते भी हैं तो केवल बालों की लेंथ पर करें, स्कैल्प पर लगाने से बचें।