पर्वतीय राज्य उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है। हरी भरी वादियां, उंचे पहाड़ों पर घने जंगल घास के बुग्याल, और देव स्थल पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों को अपने ओर आकर्षित करती है।
Destination Trip : पर्वतीय राज्य उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है। हरी भरी वादियां, उंचे पहाड़ों पर घने जंगल घास के बुग्याल, और देव स्थल पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों को अपने ओर आकर्षित करती है। गर्मियों में घूमने के लिए बहुत ही खास है जिसमे से नैनीताल, ऋषिकेश और मसूरी उत्तराखंड सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं, जो अपनी नेचुरल ब्यूटी, Peace and Adventure के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। अपनी ट्रिप की एक्यूरेट और एडवांस बुकिंग के लिए उत्तराखंड टूरिस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट का यूज करें। आइये जानते है और भी बहुत कुछ खास बातें।
टिफिन टॉप
नैनीताल उत्तराखंड का बहुत फेमस हिल स्टेशन है, जो अपनी सुंदर झीलों और हरियाली के लिए जाना जाता है। टिफिन टॉप एक सुंदर हिल पॉइंट है जहां ट्रैकिंग करके पहुंचा जाता है, नेचर लवर और एडवेंचर पसंद लोगों के लिए यह खास जगह है शहर पहाड़ों से घिरा हुआ है जिससे यहां का सीन बहुत अट्रेक्टिव लगता है।
मई और जून के महीनों में नैनीताल में सुहावना और खुशनुमा मौसम रहता है। मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से बचने के लिए यह समय यहां घूमने के लिए सबसे सही माना जाता है
काठगोदाम तक ट्रेन से जाएं
नैनीताल जाने के लिए दिल्ली से काठगोदाम तक ट्रेन से जाएं। वहां से नैनीताल के लिए प्राइवेट टैक्सी (लगभग ₹1500) या शेयरिंग कैब (₹300-₹400) मिलती है रुकने की जगह (होटल) के लिए मल्लीताल या तल्लीताल के पास अच्छे होटल हैं इसका चार्ज/खर्च (प्रति व्यक्ति) ₹5,000 – ₹7,000 (2 रात और 3 दिन के लिए) है।