1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Himachal Offbeat Tourist Places :  हिमाचल में ऑफबीट लोकेशन को करें एक्सप्लोर,कम भीड़ रहती है

Himachal Offbeat Tourist Places :  हिमाचल में ऑफबीट लोकेशन को करें एक्सप्लोर,कम भीड़ रहती है

गर्मियों के मौसम कुछ पल शुकून से बिताने के लिए हिमालय की गोद में बसे हिमाचल में ऑफबीट लोकेशन एक्सप्लोर करना नया अनुभव रहेगा। इन जगहों पर सिजनल टूरिस्टों की भीड़ कम होती है। आइये जानते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Himachal Offbeat Tourist Places : गर्मियों के मौसम कुछ पल शुकून से बिताने के लिए हिमालय की गोद में बसे हिमाचल में ऑफबीट लोकेशन एक्सप्लोर करना नया अनुभव रहेगा। इन जगहों पर सिजनल टूरिस्टों की भीड़ कम होती है। आइये जानते ।

पढ़ें :- Long Weekend Trip : त्योहार पर मिल रहा 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड , सैर के लिए ये प्लेस हैं बेस्ट

कलगा, पार्वती वैली
हिमाचल के कसोल जाने वाले कसोल से कलगा भी जा सकते है। पार्वती वैली में बसा हुआ ये एक शांत और ब्यूटीफुल गांव है। ये गांव पाइन के जंगलों से घिरा है और यहां मौजूद सेब के बाग इसकी नेचुरल ब्यूटी में चार चांद लगाते हैं।
खीरगंगा ट्रैक पर ट्रैकिंग
मई में यहां घूमना बेस्ट है क्योंकि इस दौरान यहां हल्की धूप, साफ मौसम होता है और कैफे में बैठकर इस लोकेशन की ब्यूटी को अच्छे से एंजॉय किया जा सकता है। आप यहां से खीरगंगा ट्रैक पर ट्रैकिंग कर सकते हैं.

बारोट वैली, मंडी
हिमाचल की बारोट वैली ऊहल नदी के किनारे पर बसी एक खूबसूरत टूरिस्ट लोकेशन है। ऊहल नदी और पहाड़ी नजारों को देखने के अलावा आप यहां Nrigu Wildlife Sanctuary को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

चितकुल, किन्नौर
हिमाचल के किन्नौर से थोड़ी दूर भारत और तिब्बत बॉर्डर के पास बसा हुआ एक खूबसूरत विलेज है। जंगल से घिरे हुए माहौल के बीच रोमांच और यादगार मोमेंट्स को कैच करने के लिए चितकुल बेस्ट है। मई-जून में यहां की सड़कें खुल जाती हैं इसलिए यहां पहुंचना भी आसान होता है।

पढ़ें :- देवप्रयाग में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...