1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kanpur Dehat News : जिला बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, लिये गये ये निर्णय

Kanpur Dehat News : जिला बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, लिये गये ये निर्णय

जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा पारित आदेश दिनांक 16 मई 2026 के अनुपालन एवं संस्था के वैधानिक अधिकारों की रक्षा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर देहात। जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा पारित आदेश दिनांक 16 मई 2026 के अनुपालन एवं संस्था के वैधानिक अधिकारों की रक्षा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- 'आंधी-बारिश से नुकसान की हर तीन घंटे में रिपोर्ट दे जिला प्रशासन, डीएम प्राथमिकता पर चलाएं राहत कार्य

बैठक में अवगत कराया गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का विधिवत अनुमोदन कर दिया गया है, जिसमें जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, एडवोकेट को अध्यक्ष एवं नरेन्द्र सिंह सेंगर, एडवोकेट को महामंत्री सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी को अनुमोदित किया गया है। उक्त आदेश बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ द्वारा पारित किया गया तथा आदेश की प्रति सचिव, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा कार्यालय जिला जज, कानपुर देहात एवं जिलाधिकारी, कानपुर देहात को अनुपालनार्थ प्रेषित की गयी है।

अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित कार्यकारिणी के अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति अथवा समूह स्वयं को जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात का पदाधिकारी बताते हुए संस्था के नाम, पंजीकरण, सम्बद्धीकरण संख्या अथवा लेटरहेड का उपयोग कर पत्राचार, आवेदन, प्रचार-प्रसार अथवा प्रतिनिधित्व करेगा, तो ऐसे कृत्य को अनधिकृत एवं कूटरचित मानते हुए उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक एवं आपराधिक कार्यवाही करायी जायेगी।

उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर एवं अन्य स्थानों पर कुछ स्टाम्प वेंडर्स द्वारा अवैध रूप से जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात के नाम से वकालतनामा, एवं “पर्चा एडवोकेट” अंकित दस्तावेज बेचे जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ऐसे मामलों में सम्बन्धित स्टाम्प वेंडर्स के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही कराते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार करने एवं संस्था के नाम के दुरुपयोग के सम्बन्ध में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करायी जायेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेशों की अवहेलना, संस्था के नाम का दुरुपयोग एवं अधिवक्ता समाज को भ्रमित करने का कोई भी प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जायेगा। बैठक में महामंत्री नरेन्द्र सिंह सेंगर, सुभाष चन्द्र यादव, श्रीकान्त राठौर, जयगोपाल राजपूत, संतोष सिंह भदौरिया, चन्द्रलता, प्रमोद कुमार सिंह नायक, राहुल कुमार, गोपी सिंह, श्याम कुमार एवं अवधेश कुमार निर्मल उपस्थित रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ प्रभा यादव, एडवोकेट बंगलौर से वर्चुअल माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुईं।

पढ़ें :- अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी कार, एक परिवार के चार सदस्यों की मौत, तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे सभी

बैठक के उपरान्त जनपद कानपुर देहात के वरिष्ठ अधिवक्ता यदुनंदन निषाद के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी। उपस्थित अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा मृत आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति एवं परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...