मुख्यमंत्री ने कहा कि, ऊर्जा संकट के इस दौर में हमारा दायित्व है कि हम किसी के बहकावे में न आएं और अफवाहों से बचें। हमारा प्रयास होना चाहिए कि जितनी आवश्यकता हो, उतनी ही बिजली का उपयोग करें। ये हमारा नागरिक दायित्व है। सरकार हर समस्या का समाधान निकालेगी।
लखनऊ। लखनऊ की भाजपा मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के आज तीन साल पूरे हो गए। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इसका उत्सव मनाया जा रहा है। मुख्मयंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लखनऊ नगर निगम के अंतर्गत 413 करोड़ की लागत की 342 जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मुझे प्रसन्नता है कि आज हम सभी नगर निगम लखनऊ की ₹413 करोड़ लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं।
स्वच्छता रैंकिंग में लखनऊ नगर निगम देश में तीसरे स्थान पर है, यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। हमारा लक्ष्य इसे प्रथम स्थान पर पहुंचाना है, लेकिन यह केवल महापौर, पार्षदों या सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है। साथ ही कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक ही बात कही है कि देश में केवल चार जातियां हैं-गरीब, किसान, महिला और युवा। इन चारों को केंद्र में रखकर हमने अपने जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है।
ऊर्जा संकट के इस दौर में हमारा दायित्व है कि हम किसी के बहकावे में न आएं और अफवाहों से बचें।
हमारा प्रयास होना चाहिए कि जितनी आवश्यकता हो, उतनी ही बिजली का उपयोग करें। ये हमारा नागरिक दायित्व है। सरकार हर समस्या का समाधान निकालेगी।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/p126v7b1Ec
पढ़ें :- BJP के लिए धर्म का मतलब धन है, गोरखपुर में इस बार हम लोगों ने परिणाम बदलने का लिया है संकल्प: अखिलेश यादव
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 26, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि, ऊर्जा संकट के इस दौर में हमारा दायित्व है कि हम किसी के बहकावे में न आएं और अफवाहों से बचें। हमारा प्रयास होना चाहिए कि जितनी आवश्यकता हो, उतनी ही बिजली का उपयोग करें। ये हमारा नागरिक दायित्व है। सरकार हर समस्या का समाधान निकालेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आयुष्मान भारत योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों का सबसे बड़ा सहारा बनी है। इस योजना के अंतर्गत क्लेम दावों का निश्चित समय में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना में आयुष पद्धतियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए।