1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America : अमेरिका में गुजराती युवती की हत्या , पूरे इलाके में शोक का माहौल

America : अमेरिका में गुजराती युवती की हत्या , पूरे इलाके में शोक का माहौल

अमेरिका में रहने वाले भारतीयों, खासकर गुजराती समुदाय के बीच एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।एक और दुखद घटना सामने आई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

America : अमेरिका में रहने वाले भारतीयों, खासकर गुजराती समुदाय के बीच एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।एक और दुखद घटना सामने आई है। जहां एक तरफ वहां आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सुनेने में आती हैं वहीं उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले के जंत्राल गांव की रहने वाली मेघना पटेल की अमेरिका में अज्ञात हमलावर की ओर से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद उनके गांव समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पढ़ें :- High tension in the Strait of Hormuz: ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिका ने दागी मिसाइलें, दो सैन्य नौकाएं हुए तबाह

मेघना पटेल पर गोली चलाना
मेघना पटेल काफी समय से अपने परिवार के साथ अमेरिका में बस गई थी और वहां सामान्य जिंदगी जी रही थी। अमेरिका की जानलेवा हमले ने सभी को चौंका दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किसी अनजान आदमी ने अचानक उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही या कुछ देर इलाज के दौरान मौत हो गई।

 लूटपाट का शक
इस हमले के पीछे लूटपाट का मकसद होने की भी संभावना जताई जा रही है।माना जा रहा है कि यह घटना किसी स्टोर या रिहायशी इलाके के पास हुई होगी। लोकल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी करके जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही हमलावर को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें भी लगाई गई हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...