1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Train X Sign : रेलवे ट्रेन के पीछे क्यों बड़े-बड़े अक्षरों में लिखता है ‘X’? हर यात्री को पता होनी चाहिए ये बात

Train X Sign : रेलवे ट्रेन के पीछे क्यों बड़े-बड़े अक्षरों में लिखता है ‘X’? हर यात्री को पता होनी चाहिए ये बात

Train X Sign : अक्सर ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे एक X का निशान दिया होता है, जो काफी बड़े आकार का होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे के तरफ से इस X के निशान को क्यों बनाया जाता है? आखिर इस X के निशान का काम क्या है? चलिए जानते हैं इस X के निशान को क्यों बनाया जाता है...?

By santosh singh 
Updated Date

Train X Sign : अक्सर ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे एक X का निशान दिया होता है, जो काफी बड़े आकार का होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे के तरफ से इस X के निशान को क्यों बनाया जाता है? आखिर इस X के निशान का काम क्या है? चलिए जानते हैं इस X के निशान को क्यों बनाया जाता है…?

पढ़ें :- PBKS के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन पुराने वीडियो को लेकर हुईं ट्रोल, बोलीं- 'ऑफिस में फोन करके गाली दे रहे…'

क्यों ट्रेन के पीछे X का निशान बनाया जाता है?

ट्रेन के सबसे आखिरी डिब्बे पर X का निशान इसलिए होता है ताकि, ये पता चल सके कि ट्रेन पूरी है। इंजन से लेकर आखिरी डिब्बे तक पूरी ट्रेन सही है। जब भी ट्रेन किसी स्टेशन से गुजरती है तो स्टेशन मास्टर और गार्ड आखिरी डिब्बे को देखते हैं और उन्हें अगर ये X का निशान दिखता है, तो ये बताता है कि ट्रेन पूरी सही सलामत है और कोई डिब्बा रास्ते में नहीं छूटा है।

नहीं दिखता X का निशान तो क्या करता है स्टेशन मास्टर?

आखिरी डिब्बे के पीछे बना X का निशान सुरक्षा के लिए होता है। अगर स्टेशन मास्टर को आखिरी डिब्बे पर X का निशान नहीं दिखता तो वो अलर्ट हो जाता है और साथ में रेलवे के अधिकारियों को अलर्ट करता है। फिर कर्मचारी तुरंत एक्शन लेते हैं, तो ट्रेन को रोककर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है ताकि, पीछे से आ रही कोई ट्रेन डिब्बों से टकराए न।

पढ़ें :- Mango Pickle Hacks: न हाथ दुखेंगे, न मेहनत लगेगी, बस अपनाएं यह सीक्रेट ट्रिक और मिनटों में काटें ढेरों कच्चे आम

रात में खास काम आता है X का निशान

ट्रेन के पीछे बना X का निशान दिन में तो आसानी से दिख जाता है। रात में भी ये X का निशान आसानी से दिख सके। इसके लिए इस पर लाल रंग का लैंप लगाया जाता है। X के निशान पर रेडियम भी लगाया जाता है, जो रात में चमकता है। अभी भी कई ट्रेनों में ये सिस्टम बैकअप के तौर पर इस्तेमाल होता है।

नई-नई टेक्नोलॉजी आने के बाद भी क्यों बनाया जाता है X का निशान?

वैसे तो रेलवे में टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल होता है। जैसे- कैमरे, सेंसर जैसी चीजों से भी नजर रखी जाती है। पर X का निशान इसलिए है ताकि, अगर टेक्नोलॉजी फेल हो भी जाए तो मैनुअल तरीके से आखिरी डिब्बे की पहचान की जा सके।

 

पढ़ें :- होर्मुज को खुलवाने के लिए क्वाड देश एकजुट, समंदर में मनमानी पर अंकुश, जानें क्या हुआ फैसला?

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...