1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एनकाउंटर, बिजली कटौती समेत अन्य मुद्दों को लेकर BJP सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कहा-महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा गया

एनकाउंटर, बिजली कटौती समेत अन्य मुद्दों को लेकर BJP सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कहा-महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा गया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि, यहां पर जाति को देखकर एकनउंटर सरकार करवाती है। आजकल फेक एनकाउंट की खबरें खूब सुनने को मिलती हैं। कई परिवारों ने इसको लेकर खुलकर आवाज भी उठाई है। इसके साथ ही, अखिलेश यादव ने बिजली संकट पर भी सवाल उठाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि, यहां पर जाति को देखकर एकनउंटर सरकार करवाती है। आजकल फेक एनकाउंट की खबरें खूब सुनने को मिलती हैं। कई परिवारों ने इसको लेकर खुलकर आवाज भी उठाई है। इसके साथ ही, अखिलेश यादव ने बिजली संकट पर भी सवाल उठाया है।

पढ़ें :- यूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन का हो रहा है निर्माण : अमित शाह

दरअसल, ​प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिलली कटौती का संकट भी बना हुआ है। बिजली कटौती के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई जगहों पर बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन भी देखने को मिला। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली की समस्या को लेकर एक बड़ी बैठक की थी और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे।

पढ़ें :- इलेक्शन कमीशन का पूरा का पूरा भेद खुल गया, इतना घटिया काम कभी लोकतंत्र में नहीं हुआ होगा: अखिलेश यादव

अब इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, बिजली कटौती के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल है। बीते दस सालों में भाजपा ने बिजली के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है। उनका आरोप है कि, बिजली का बिल बढ़ाकर जनता को लूटा जा रहा है। आज प्रदेश में जो बिजली मिल रही है वो सपा सरकार में लगाए गए बिजलीघरों से आ रही है।

भाजपा ने देश को गंभीर आर्थिक संकट में धकेल दिया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गए हैं। भाजपा असत्य के रास्ते पर है। भाजपा ने पूरे उत्तर प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया है। रोज-रोज पेट्रोल-डीजल को महंगा करने का क्या अर्थ है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...