1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विमान का एक इंजन बंद, उठने लगा धुआं, जानें फिर क्या हुआ?

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विमान का एक इंजन बंद, उठने लगा धुआं, जानें फिर क्या हुआ?

यूपी में मुरादाबाद एयरपोर्ट (Moradabad Airport) पर यूपी सरकार (UP Government) के विमान में तकनीकी खराबी आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रनवे पर विमान का एक इंजन अचानक बंद हो गया, जिसके बाद उसमें से धुआं निकलता दिखाई दिया। विमान के अंदर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak)  बैठे थे।

By santosh singh 
Updated Date

मुरादाबाद: यूपी में मुरादाबाद एयरपोर्ट (Moradabad Airport) पर यूपी सरकार (UP Government) के विमान में तकनीकी खराबी आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रनवे पर विमान का एक इंजन अचानक बंद हो गया, जिसके बाद उसमें से धुआं निकलता दिखाई दिया। विमान के अंदर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak)  बैठे थे। हालांकि, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पढ़ें :- Lucknow News : नशीला इंजेक्शन लगाकर तेजस हॉस्पिटल में छात्रा से दुष्कर्म, डॉक्टर निलंबित, डिप्टी सीएम ने दिए अस्पताल सील करने के निर्देश

तकनीकी टीम ने विमान की जांच कर खराबी के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद से एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है। वहीं प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह अब कंट्रोल में है और सभी यात्री और अधिकारी सुरक्षित हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...