यूपी के लखीमपुर खीरी में एक पिता ने बेटे के साथ किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद उस पर बांके से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है पिता ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में एक पिता ने बेटे के साथ किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद उस पर बांके से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है पिता ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जिले के भीरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर की है जहां शराब को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में पिता ने पुत्र की हत्या कर दी। गुस्साए पिता ने पहले बेटे पर बांके से वार किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को भूसे में छिपा दिया। मृतक की बुआ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Lakhimpur Kheri News : शराब के नशे में पिता ने बांके से वार कर बेटे को मौत के घाट उतारा,आरोपी हिरासत में।
बाइट : सीओ गोला रमेश तिवारी pic.twitter.com/OG6ykAp3n4
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) May 25, 2026
पुलिस के मुताबिक 55 वर्षीय दयाराम और उसका 30 वर्षीय बेटा मुनीस पासी दोनों शराब के नशे में थे। बताया जा रहा है कि मुनीस को शराब पीने की लत थी और इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। सुबह करीब 7 बजे दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान मुनीस ने अपने पिता पर हमला कर दिया जिससे दयाराम गिरकर घायल हो गया। हमले से नाराज दयाराम ने गुस्से में पास में रखा बांका उठाकर बेटे पर वार कर दिया। इतना ही नही बल्कि आरोपी पिता ने इसके बाद मुनीस का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने शव को घर में भूसे के अंदर ही छिपा दिया। मृतक की बुआ रूपरानी ने पुलिस को सूचना दी कि मुनीस की हत्या कर शव छिपाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भूसे से शव बरामद किया और हत्या में इस्तेमाल हुआ आला कत्ल बांका भी कब्जे में ले लिया। सीओ गोला रमेश तिवारी (CO Gola, Ramesh Tiwari) ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट : शुभम शक्ति धर त्रिपाठी,लखीमपुर खीरी