1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और मैजिक की भिड़ंत,10 लोगों की मौत,

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और मैजिक की भिड़ंत,10 लोगों की मौत,

मैजिक वाहन सिसैया की तरफ से लखीमपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग वाहन के अंदर ही दब गए, जबकि दो लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को...

By Harsh 
Updated Date

Accident: लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।

पढ़ें :- Lakhimpur Kheri News : स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्या, बाद में आरोपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक, मैजिक वाहन सिसैया की तरफ से लखीमपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग वाहन के अंदर ही दब गए, जबकि दो लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई।

घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोग राहत-बचाव कार्य में जुट गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीओ खमरिया शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और कई पुरुष शामिल हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण पहचान करने में दिक्कत आ रही है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार अब तक तीन मृतकों की पहचान हो सकी है। इनमें बहराइच,ग्राम मन गोठिया निवासी जयवीर सिंह(25) पुत्र पेशकर सिंह, खीरी के सिसैया क्षेत्र के अदनान, पुत्र वकील और पवन पुत्र संतोष ग्राम मंझरा राम वचन पुरवा, बहराइच शामिल हैं। बाकी मृतकों की पहचान कराने का प्रयास जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद सख्ती नहीं की जा रही।

पढ़ें :- Video Viral- 'लव गुरु' के अवतार में नजर आए असदुद्दीन ओवैसी, बोले-'बीवी से ऐसे करो प्यार का इजहार...'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...