SRH vs RCB : आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी? इस पर फैंस और एक्सपर्ट्स की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि अभी तीन टीमें इस रेस में बनी हुई हैं। इस बीच, शुक्रवार को क्वालीफाई कर चुकी दो टीमों- सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत होने वाली है। इस मैच में क्वालीफायर-1 की तस्वीर साफ हो जाएगी।

दरअसल, क्वालीफायर-1 में पहुंचने वाली टीमों को दो तरीके से फायदा मिलता है- इसमें जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाती है और अगर टीम हारती है तो वह एलिमिनेट नहीं होगी। उन्हें क्वालीफायर-2 के जरिये फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिलेगा। ऐसे में सभी टीमें टेबल पर टॉप-2 में खत्म करने को देखती हैं। मौजूदा समय में आरसीबी 18 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है, और इस सीज़न में उसे सिर्फ़ चार हार का सामना करना पड़ा है।
आरसीबी का नेट रन रेट 1.065 है, जो लीग में सबसे अच्छा है, और उनकी नज़र लगातार दूसरी बार क्वालीफायर-1 में जगह बनाने पर है। अगर वह एसआरएच के खिलाफ बड़े अंतर से नहीं हारते तो वह Qualifier 1 आसानी से पहुंच जाएंगे। आरसीबी के 87 रन से कम के अंतर से हारने पर भी (अगर SRH 200 रन बनाती है) यह पक्का हो जाएगा कि वे टॉप-टू में ही रहेंगे।
एसआरएच ने अपने पिछले चार मैचों में से दो हारे हैं, जिससे प्रतियोगिता के अहम मोड़ पर टॉप-टू में जगह बनाने की उनकी कोशिश को कुछ हद तक झटका लगा है। आरसीबी के ख़िलाफ़ एक शानदार जीत ही उनके लिए टॉप-टू में पहुंचने का एकमात्र ज़रिया है, क्योंकि गुजरात टाइटंस ने सीएसके पर बड़ी जीत हासिल करके क्वालीफायर-1 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
शुक्रवार को, एसआरएच को आरसीबी के ख़िलाफ़ एक टीम के तौर पर अपना सबसे आक्रामक खेल दिखाना होगा, क्योंकि वे भी उसी इनाम की तलाश में हैं जिसकी तलाश में एसआरएच है।