1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Video-चेपॉक में हूटिंग से तंग ईशान किशन, जीत के बाद CSK फैंस को किया ‘घर जाने’ का इशारा

Video-चेपॉक में हूटिंग से तंग ईशान किशन, जीत के बाद CSK फैंस को किया ‘घर जाने’ का इशारा

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद ईशान किशन ने स्टैंड्स की तरफ देखकर उंगलियों से सीटी बजाने का इशारा किया और फिर हाथ के इशारे से दर्शकों को घर जाओ का संकेत दिया। ये माना जा रहा है कि उन्होंने चेपॉक की भीड़ द्वारा लगातार की गई हूटिंग का जवाब दिया था। बता दें कि सीएसके के खिलाफ मुश्किल पिच पर खेलते हुए ईशान...

By Harsh Gautam 
Updated Date

IPL 2026Updates: चेपॉक में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से धूल चटाई और जीत के साथ ही हैदराबाद ने प्लेऑफ का टिकट कटाया। मैच खत्म होने के बाद हैदराबाद के विकेटकीपर बैटर ईशान किशन का एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीम के प्लेऑफ में पहुंचने का ईशान ने जिस तरह सेलिब्रेशन किया, वो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया में तेजी से इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- महिला की बीच नदी में हुई डिलीवरी: खाट पर अस्पताल ले जा रहा था परिवार, ना एम्बुलेंस पहुंची, ना पुल...

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Row : राम मंदिर परिसर के अंदर मीडिया कवरेज बैन, कांग्रेस बोली- प्रतिबंध लगाने से सवाल खत्म नहीं होंगे, बल्कि संदेह और गहरा होगा

ईशान किशन ने CSK फैंस को इशारा किया घर जाओ

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद ईशान किशन ने स्टैंड्स की तरफ देखकर उंगलियों से सीटी बजाने का इशारा किया और फिर हाथ के इशारे से दर्शकों को घर जाओ का संकेत दिया। ये माना जा रहा है कि उन्होंने चेपॉक की भीड़ द्वारा लगातार की गई हूटिंग का जवाब दिया था। बता दें कि सीएसके के खिलाफ मुश्किल पिच पर खेलते हुए ईशान किशन ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद ने इस तरह 20 ओवर में 181 रन चेज कर लिया। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली और ईशान का साथ दिया। दोनों के बीच 75 रन की साझेदारी बनी, जिसने हैदराबाद को 6 गेंद बाकी रहते हुए जीत दिलाई और सीजन के टॉप-4 में एंट्री कराई।

ईशान किशन ने मैच के बाद क्या कहा?

SRH को प्लेऑफ में पहुंचाने वाली मैच विनिंग पारी खेलने के बाद ईशान किशन ने बताया कि इस पारी के पीछे उनका पर्सनल इमोशन जुड़ा था।ईशान ने खुलासा किया, “आज मेरी मोटिवेशन मेरा भाई था। उसने हाल ही में अपनी बहन को खो दिया है। परिवार के लिए बहुत मुश्किल वक्त था। वो आज पहली बार स्टेडियम में मुझे खेलते देखने आया था। मैं बस उनके लिए मैच खत्म करना चाहता था”

पढ़ें :- Video-लखनऊ विकास नगर में महावीर इंटर कॉलेज स्कूल के पास जूते चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग , दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...