1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. ऋषिकेश में शंटिंग के दौरान बफर से टकराया इंजन, पटरी से उतरे उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे

ऋषिकेश में शंटिंग के दौरान बफर से टकराया इंजन, पटरी से उतरे उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे

ऋषिकेश में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उज्जैनी एक्सप्रेस शंटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन को योगनगरी रेलवे स्टेशन से खांड गांव स्थित शंटिंग लाइन की ओर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक इंजन लाइन के आखिर में लगे बफर से टकरा गया..

By Harsh Gautam 
Updated Date

Rishikesh: ऋषिकेश में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उज्जैनी एक्सप्रेस शंटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन को योगनगरी रेलवे स्टेशन से खांड गांव स्थित शंटिंग लाइन की ओर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक इंजन लाइन के आखिर में लगे बफर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेन के तीन कोच क्षतिग्रस्त हो गए। एक बोगी पूरी तरह पटरी से उतर गई, जबकि दूसरी बीच से टेढ़ी हो गई।

पढ़ें :- देश में जबरदस्त आर्थिक तूफान आने वाला है, जिसमें सबसे ज्यादा चोट हिंदुस्तान के मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगी: राहुल गांधी

हादसा रात करीब 9:42 बजे हुआ। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। रेलवे कर्मचारियों और पुलिस ने तुरंत इलाके को खाली कराया और राहत कार्य शुरू किया। जानकारी के मुताबिक ट्रेन शाम करीब 6 बजे योगनगरी स्टेशन पहुंची थी और मंगलवार सुबह इसे वापस रवाना होना था। इसी कारण ट्रेन को रात में यार्ड की ओर ले जाया जा रहा था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ट्रेन खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसे के बाद रायवाला रेलवे फाटक करीब 40 मिनट तक बंद रहा। इससे आसपास के कई इलाकों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। देर रात तक रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ट्रैक दुरुस्त करने और क्षतिग्रस्त कोच हटाने में जुटी रही। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में तकनीकी गड़बड़ी या शंटिंग के दौरान ज्यादा दबाव बनने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, हादसे के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि उज्जैनी एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के इंदौर को हरिद्वार, योगनगरी ऋषिकेश और देहरादून से जोड़ने वाली अहम ट्रेन है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...